OnePlus 13 Launch Details and Features: अगर आप OnePlus फोन्स के दीवाने हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। जी हां, कंपनी OnePlus 13 को इस महीने यानी अक्टूबर के अंत तक लॉन्च करने जा रही है और यह अपने पिछले मॉडल से एक बड़ा अपग्रेड साबित होने वाला है। हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन OnePlus जल्द ही वैश्विक रिलीज के साथ चीन में बड़े लॉन्च की तैयारी कर रहा है। आने वाले डिवाइस के बारे में अब तक काफी जानकारी सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में जानें…
सबसे खास होगा चिपसेट
OnePlus 13 में सबसे खास इस बार इसका प्रोसेसर होगा। यह क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन में से एक होने वाला है, जिसे 22 अक्टूबर को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन समिट के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है। पहले स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 आने की बात कही जा रही थी लेकिन अब कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ बड़े सुधार लाने के लिए तैयार है।
हैवी मल्टीटास्किंग होगी आसानी से
यह नई चिप OnePlus 13 को फास्ट, स्मूथ और ज्यादा पावर-एफिशिएंट बनाने के लिए डिजाइन की गई है, जो उन यूजर्स के लिए एकदम सही है जो हैवी मल्टीटास्किंग, गेमिंग और दूसरे हाई-परफॉर्मेंस टास्क फोन से करते हैं। OnePlus इस चिपसेट से चलने वाला फोन सबसे पहले रिलीज करके Xiaomi और Oppo जैसे ब्रांड को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें : iPhone 15 की लागत जानकर चौंक जाएंगे, जानें एक फोन बेचने पर Apple को कितना होता है फायदा
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
OnePlus बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड के मामले में भी धमाका करने वाला है और OnePlus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी – जो पिछले OnePlus मॉडल में मिली 5,400mAh की बैटरी से काफी बेहतर है। चार्जिंग के मामले में, OnePlus 13 में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होने की उम्मीद है। चाहे आप केबल का इस्तेमाल कर रहे हों या वायरलेस चार्जर का आपको अपने डिवाइस का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
अगर आपको बड़े डिस्प्ले पसंद है, तो OnePlus 13 में 6.8 इंच की फ्लैट स्क्रीन होने की उम्मीद है, जिसके चारों तरफ कर्व्ड ग्लास होगा। यह लगभग बेजल-लेस डिजाइन फोन को एक स्लीक, प्रीमियम लुक देगा, जो इसे हर एंगल से देखने में शानदार बनाता है। OnePlus 13 में सिरेमिक बॉडी हो सकती है।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
46 mins agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
20 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
23 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines