OnePlus 13 Launch Date and Features: वनप्लस आखिरकार अपना सबसे पावरफुल फोन यानी वनप्लस 13 को लॉन्च करने जा रहा है जिसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इसे चीन में 31 अक्टूबर को पेश करेगी। रिलीज की घोषणा करते हुए, कंपनी ने डिजाइन और कलर ऑप्शंस का भी खुलासा किया है। नए फ्लैगशिप डिवाइस का डिजाइन अपने पिछले वनप्लस 12 के जैसा ही है, लेकिन ये थोड़े बदलाव के साथ आ रहा है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि डिवाइस तीन अलग-अलग कलर व्हाइट डॉन, ओब्सीडियन ब्लैक और ब्लू मोमेंट में उपलब्ध होगा। चलिए जानें इस बार नए डिवाइस में क्या-क्या होगा खास…
कैसा होगा OnePlus 13 का डिजाइन?
डिजिटल चैट स्टेशन Weibo पर लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, वनप्लस 13 के डिजाइन में बहुत ही मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। कैमरा सेटअप अब फोन के फ्रेम में नहीं बल्कि इसके बजाय, अब यह फोन के पीछे बाईं ओर एक स्टैंडअलोन सर्कल के फिट किया गया है। एक और छोटा सा बदलाव देखने को मिला है जिसमें हसलब्लैड लोगो की जगह चेंज की गई है, जो अब कैमरा आइलैंड का हिस्सा नहीं है। इसे कैमरे के दाईं ओर ले जाया गया है। हालांकि पिछले कुछ वक्त से सामने आ रहे लीक्स में कहा जा रहा था कि इस बार कैमरा की प्लेसमेंट को चेंज करके सेंटर में कर दिया जाएगा।
OnePlus 13 के संभावित फीचर्स
हार्डवेयर के मामले में वनप्लस 13 में वनप्लस 12 की तुलना में बड़े अपग्रेड होंगे। वनप्लस 13 में सबसे खास इसका प्रोसेसर होगा। जो क्वालकॉम का लेटेस्टस्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला ये पहला स्मार्टफोन होगा। इस प्रोसेसर को 22 अक्टूबर को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन समिट के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है। पहले कहा जा रहा था कि इसका नाम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 होगा लेकिन इसे अब स्नैपड्रैगन 8 एलीट के नाम से लाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में धड़ाम गिरी iPhone 15 Pro की कीमत, सस्ते में खरीदने का आज लास्ट चांस
Xiaomi और Oppo को देगा टक्कर?
यह नई चिप वनप्लस 13 को फास्ट, स्मूथ और पावर-एफ्फिसिएंट बनाने के लिए डिजाइन की गई है, जो उन यूजर्स के लिए एकदम सही है जो भारी मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस वाले काम फोन से करते हैं। वनप्लस इस चिपसेट के साथ फोन जारी करने वाला पहला फोन बनकर Xiaomi और Oppo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों को पछाड़ सकता है।
बड़ी बैटरी और 100W चार्जिंग
वनप्लस बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड के मामले में भी इस बार तबाही मचाने वाला है। लीक्स से पता चलता है कि डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो पिछले OnePlus मॉडल में मौजूद 5,400mAh की बैटरी से काफी बेहतर है। इतना ही नहीं OnePlus 13 में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines