OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 की कीमत जबरदस्त छूट दी है। अब यह फोन अपनी लॉन्चिंग कीमत से 8,000 रुपये सस्ता हो गया है। कंपनी ने इसे शुरुआत में 72,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब यह 64,999 से शुरू हो रहा है। यानी इस फोन को खरीदने के लिए आपको अब पहले से कम पैसे खर्च करने होंगे।
ऑफर्स और डिस्काउंट्स
केवल कीमत में कटौती ही नहीं, बल्कि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 33,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि वनप्लस 13 आपके हाथों में और भी सस्ती कीमत पर आ सकता है।
स्टोरेज के अलग-अलग ऑप्शन
OnePlus 13 को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में उतारा है। इनमें शामिल हैं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज, 24GB RAM + 1TB स्टोरेज। जिन्हें ज्यादा स्टोरेज और स्पीड चाहिए, उनके लिए इसका 24GB RAM और 1TB वाला वेरिएंट सबसे पावरफुल साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Lava ने लॉन्च किया 5G गेमिंग स्मार्टफोन, कम बजट में शानदार फीचर्स
शानदार डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.82-इंच का QHD+ ProXDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देता है। इसके साथ ही फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहता है।
दमदार परफॉर्मेंस
वनप्लस 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहद तेज और पावरफुल बनाता है। भारी गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक, इस फोन पर हर काम बड़ी आसानी से किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन क्वालिटी देता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ निभाती है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यानी कुछ ही मिनटों में फोन चार्ज होकर तैयार हो जाएगा।
सॉफ्टवेयर और यूजर एक्सपीरियंस
वनप्लस 13 Android 15 पर आधारित OxygenOS के साथ आता है। इसमें साफ-सुथरा और स्मूद इंटरफेस मिलता है, जिससे यूजर्स को प्रीमियम अनुभव मिलता है।
ये भी पढ़ें- गूगल AI खुद कर देगा आपके रेस्टोरेंट और टिकट की बुकिंग, क्या है ये फीचर
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 hr agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
23 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines