OnePlus 12R with OnePlus Buds 3 Free Offer: चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने कुछ दिन पहले OnePlus 12R 5G का सनसेट ड्यून शेड लॉन्च किया था। स्मार्टफोन के सेल ऑफर में Amazon Prime Day सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट के अलावा एक फ्री OnePlus Buds 3 ऑफर भी देखने को मिल रहा था।
हालांकि सेल तो खत्म हो गई है, फिर भी आप Amazon और OnePlus.in पर OnePlus 12R के साथ TWS जिसकी कीमत 5,499 रुपये है, अभी इसे फ्री में ले सकते हैं। अगर आप फ्लैगशिप किलर हैंडसेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए OnePlus 12R 5G की वैरिएंट-वाइज कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं…
OnePlus 12R की कीमत, OnePlus Buds 3 फ्री ऑफर
OnePlus 12R के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। खरीदार ICICI बैंक और OneCard क्रेडिट कार्ड के जरिए 3,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं और OnePlus Buds 3 को फ्री में अपना बना सकते हैं। हालांकि ये ऑफर सिर्फ आयरन ग्रे कलर के साथ देखने को मिल रहा है। वनप्लस की ऑफिशियल साइट पर, यह ऑफर 8GB + 256GB वैरिएंट के सभी कलर सनसेट ड्यून, आयरन ग्रे और कूल ब्लू पर भी उपलब्ध है। 16GB + 256GB वेरिएंट जिसकी कीमत 45,999 रुपये है उस पर कंपनी oneplus.in पर ऑफर के जरिए 10,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
बैंक ऑफर
कीमत में गिरावट के अलावा, खरीदार बैंक डिस्काउंट के जरिए 3,000 रुपये बचा सकते हैं और टॉप-एंड स्टोरेज वेरिएंट पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। खरीदार फोन के साथ 2,250 रुपये के JioPlus पोस्टपेड प्लान का मजा भी ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान दें कि TWS ऑफर इस ट्रिम और बेस वैरिएंट (8GB + 128GB) पर उपलब्ध नहीं है, जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। इस बीच, चलिए वनप्लस 12R के स्पेसिफिकेशन्स पर भी एक नजर डालते हैं…
वनप्लस 12आर 5जी स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 12आर में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED LTPO कर्व्ड 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप, एंड्रॉइड 14-बसेड ऑक्सीजन ओएस 14, 100W सुपरवूक चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी, पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड + 2MP मैक्रो कैमरा और 16MP का सेल्फी लेंस मिलता है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
56 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines