OnePlus 12 के साथ पिछले महीने कंपनी ने OnePlus 12R को लॉन्च किया था। तभी से ये फोन सुर्खियों में बना हुआ है। अब कंपनी इस फोन पर पूरा रिफंड दे रही है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसके पीछे की आखिर वजह क्या है? तो बता दें वजह है इसका 256GB वेरिएंट है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने कहा था कि 256GB वेरिएंट में UFS 4.0 स्टोरेज टाइप दिया गया है। जबकि वेरिएंट में UFS 3.1 स्टोरेज टाइप मिलता है। जिसके बाद से कई यूजर्स इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।
मिलेगा पूरा पैसा वापस…
हालांकि कंपनी भी खुद को बचने के लिए अब इस फोन पर फुल रिफंड ऑफर कर रही है जिन भी कस्टमर्स ने यह फोन खरीदा है, अगर वे इसे वापस करना चाहते हैं तो कंपनी उन्हें पूरा पैसा वापस करेगी। एक ब्लॉग पोस्ट में भी कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। तो अगर आपके पास भी वनप्लस का ये फोन है तो इसे लौटाने पर पूरा पैसा आपको वापस मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें : ये ऐप खुद आपके Babu-Shona को भेजेगा Good Morning का मैसेज
कैसे डालें रिफंड के लिए रिक्वेस्ट?
अगर आपके पास OnePlus 12R है तो आप रिफंड क्लेम करने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं। रिफंड क्लेम करने की लास्ट डेट 16 मार्च रखी गई है। वनप्लस कम्युनिटी पेज पर किंडर लियू ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि अगर आपके पास OnePlus 12R का 256GB वेरिएंट है और इससे जुड़े आपके कुछ सवाल हैं तो कस्टमर सर्विस से आप कांटेक्ट कर सकते हैं। वे इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देंगे और रिफंड का ऑप्शन भी रखेंगे। हालांकि 16 मार्च 2024 के बाद आप रिफंड क्लेम नहीं कर पाएंगे।
वनप्लस 12आर के फीचर्स
वनप्लस 12आर आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 14 पर रन करता है। इसमें 6.78-इंच 1.5K (1,264×2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन मिलती है। हालांकि यह पुराने स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर चलता है, जो पिछले साल के वनप्लस 11 में भी मिलता है। फोन 16GB तक LPDDR5x रैम से लैस है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 799 रुपये में घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart!
वनप्लस 12आर के कैमरा फीचर्स
वनप्लस 12R में Sony IMX890 सेंसर और f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा, 112-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
11 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
13 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
15 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
18 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines