OnePlus 12R Price Drop: OnePlus 12R Price in India: इस साल जनवरी में वनप्लस ने फ्लैगशिप वनप्लस 12 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में कंपनी ने वनप्लस 12 और एक 12R 5जी मॉडल लॉन्च किया था। कंपनी अब इसके 12R मॉडल पर छूट दे रही है। फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस को आप अभी भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।
ऑफर का लाभ उठाने के बाद इस प्राइस पर यह हैंडसेट एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है। यह डिवाइस इस प्राइस रेंज में टॉप परफॉर्मेंस ऑफर कर रहा है। अगर आप फ्लैगशिप किलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। आइए इस खास डील के बारे में जानते हैं…
OnePlus 12R 5G की भारत में कीमत
हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर 36,215 रुपये (8GB + 128GB) में लिस्टेड है। वहीं, 16GB + 256GB मॉडल की कीमत 42,393 रुपये है। ध्यान रखें कि यह कीमत कूल ब्लू वेरिएंट की है। फाइलिंग के समय आयरन ग्रे कलर 36,974 रुपये (128GB) और 256GB वेरिएंट 42,404 रुपये में उपलब्ध है। खरीदार HDFC Bank Debit Card EMI ईएमआई के जरिए 3,500 रुपये तक बचा सकते हैं।
खरीदने से पहले आप अन्य बैंक कार्ड ऑफर्स भी जरूर चेक कर लें। हालांकि फोन का लास्ट प्राइस ऑफर के बाद अलग अलग हो सकता है। इसके अलावा, आप नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी देख सकते हैं। आइए फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी जान लेते हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung का फोन 40,000 रुपये तक सस्ता! न जानें दें हाथ से ये मौका
OnePlus 12R 5G की स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 4,500nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78-इंच AMOLED 120Hz डॉल्बी विजन के साथ शानदार स्क्रीन मिलती है। डिवाइस एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है और एड्रेनो 740 जीपीयू ऑफर करता है। इसमें Android 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 14 मिलता है। मल्टीमीडिया के लिए फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
फोन में 100W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 50MP OIS रियर, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस और 16MP सेल्फी शूटर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
17 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
19 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines