OnePlus 12R Discount Offer: अगर आप कम कीमत पर OnePlus डिवाइस खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो शायद अब सबसे अच्छा टाइम आ गया है। OnePlus 12R अमेजन पर भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है, जो इसे OnePlus स्मार्टफोन पर सबसे बेहतरीन डील में से एक बना देता है। 10 हजार रुपये की छूट के साथ, यह ऑफर डिवाइस को उन लोगों के लिए ज्यादा किफायती बना देता है जो ज्यादा खर्च किए बिना एक दमदार डिवाइस की तलाश में हैं। चाहे आप पुराने स्मार्टफोन से अपग्रेड कर रहे हों या ब्रैंड बदल का प्लान कर चुके हों, OnePlus 12R एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
OnePlus 12R पर डिस्काउंट ऑफर
OnePlus 12R को भारत में 42,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि Amazon अभी इस स्मार्टफोन को सिर्फ 32,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। यानी फोन पर सीधे 10 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा आप HDFC बैंक/SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। यही नहीं फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके तहत आप अपना पुराना स्मार्टफोन ट्रेड इन कर सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो अमेजन इस फोन पर 27,350 रुपये तक की छूट दे रहा है। यानी आप अपने पुराने फोन की कंडीशन के बेस पर बड़ा डिस्काउंट ले सकते हैं। अगर आप आईफोन 13 को एक्सचेंज करते हैं तो 25 हजार से ज्यादा की छूट ले सकते हैं जो कीमत को काफी ज्यादा कम कर देगा। बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन का प्राइस काफी कम हो जाता है।
OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 12R में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। वनप्लस का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट ऑफर करता है जो अभी भी काफी पावरफुल है और ऑक्सीजनओएस 15 पर रन करता है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए डिवाइस में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मिल रहा है। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। वनप्लस 12R स्मार्टफोन 5,500mAh की बैटरी से लैस है और 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी वाले Oppo के दो वाटरप्रूफ फोन लॉन्च, कीमत से लेकर जानें सभी फीचर्स
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines