OnePlus 12R Price Drop 2025: वनप्लस 13R के लॉन्च के बाद से कंपनी वनप्लस 12R पर बड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ग्राहक रेड रश डेज सेल के दौरान कीमतों में कटौती और बैंक ऑफर के जरिए फोन पर 10 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं, जिससे फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम हो जाती है। अगर आप अपने बजट में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स वाले नए स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो वनप्लस 12R आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। यह कीमत वनप्लस 12R के लिए है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है और आमतौर पर वनप्लस स्टोर पर इसकी कीमत लगभग 42,000 रुपये होती है।
OnePlus 12R की कीमत और डिस्काउंट ऑफर
वनप्लस 12R 8+256GB वैरिएंट फिलहाल 32,999 रुपये में अमेजन पर उपलब्ध है, जो लगभग 10 हजार रुपये की फ्लैट छूट के साथ आता है। इसके अलावा, ग्राहक HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं, जिससे कीमत घटकर 29,999 रुपये हो जाती है। ग्राहक JioPlus पोस्टपेड प्लान का इस्तेमाल करके 2,250 रुपये का बेनिफिट भी ले सकते हैं।
नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन
अगर आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आप अपने स्मार्टफोन के लिए अच्छी वैल्यू ले सकते हैं। ध्यान दें कि यह डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगा। ग्राहक 5,500 रुपये पर-मंथ से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। एड-ऑन के लिए ग्राहक 2,399 रुपये में स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान, 4,999 रुपये में OnePlus Care और 799 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं।
OnePlus 12R के खास फीचर्स
OnePlus 12R HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.78-इंच AMOLED 120hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है। यह Android 15-बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500 mAh की बैटरी मिलती है।
OnePlus 12R के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा देखने को मिल रहे हैं जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: Amazon दे रहा 44 मिनट में चार्ज होने वाले फोन पर बंपर छूट! चेक करें शानदार डील!
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
22 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines