OnePlus 12: वनप्लस ने आखिरकार अपनी फ्लैगशिप वनप्लस 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि ये अधिकांश प्रीमियम फोन को कड़ी टक्कर देगा। स्मार्टफोन फिलहाल चीन तक ही सीमित है, लेकिन जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि वनप्लस 12 में 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल रही है। गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस का लेटेस्ट फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है और इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है। आइये फोन के कुछ अन्य फीचर्स भी जानते हैं।
वनप्लस 12 के खास फीचर्स
वनप्लस 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच QHD+ 2K OLED डिस्प्ले मिलता है। ये एक एलटीपीओ पैनल है, जिसका मतलब है कि फोन जरूरत के अनुसार रिफ्रेश रेट को 1-120 हर्ट्ज में एडजस्ट कर सकता है। वनप्लस 12 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। जो अभी तक किसी और स्मार्टफोन में नहीं है। वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिस्प्ले डॉल्बी विजन, 10-बिट कलर डेप्थ, प्रोएक्सडीआर, 2160 हर्ट्ज पीडब्लूएम डिमिंग से भी लैस है।
वीडियो में देखें फोन का लुक
कैमरा की बात करें तो वनप्लस 12 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें सोनी LYT-808 के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के लिए 50MP प्राइमरी सेंसर है, जो पहले वनप्लस ओपन में देखने को मिला था। 3x ऑप्टिकल जूम और 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ फोन बहुत से कैमरा फीचर्स भी ऑफर करता है। प्रीमियम फोन में आपकी सभी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 32MP का फ्रंट-फेसिंग शूटर मिलता है।
वनप्लस 12 की भारत में एक्सपेक्टेड प्राइस
वनप्लस 12 को 4,299 युआन यानी लगभग 50,600 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो टॉप मॉडल के लिए 5,799 युआन यानी लगभग 68,400 रुपये तक जाती है। चीन की कीमत से ये साफ हो जाता है कि वनप्लस 12 की भारत में कीमत 50,000 रुपये से शुरू होगी, जो 69,999 रुपये तक जा सकता है।
वीडियो में देखें फोन का लुक
वनप्लस 12 भारत में कब लॉन्च होगा?
वनप्लस ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की है कि वनप्लस 12 कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स के साथ वैश्विक बाजार में लॉन्च होगा। मीडिया को दिए एक बयान में, वनप्लस ने कहा है कि वनप्लस 12 को 2024 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। हालांकि चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने सटीक रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन 23 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
10 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
11 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
13 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines