OnePlus 12 5G Launch Date Price in India: वनप्लस ने इसी साल फरवरी में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के साथ वनप्लस 11 5G को भारत में लॉन्च किया गया था। इसका अब अगला वर्जन वनप्लस 12 भी आने की तैयारी में है।
कथित तौर पर वनप्लस 12 को लेकर खुलासा हुआ है कि फोन अगले साल 2024 की शुरुआत में भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च होगा। एक टिपस्ट ने वनप्लस 12 की लॉन्चिंग और कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। जबकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी की गई है। आइए OnePlus 12 5G के स्पेसिफिकेशन समेत अन्य लीक डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
OnePlus 12 5G Launch Date in India
शेन्ज़ेन मुख्यालय वाली कंपनी कथित तौर पर वनप्लस 12 को जनवरी 2024 में भारत सहित वैश्विक बाजारों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर के मुताबिक ये हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC द्वारा संचालित है।इसमें 5,400mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा।
OnePlus 12 5G Specifications (Leaked)
विश्वसनीय टिपस्टर मैक्स जंबोर द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया कि वनप्लस 12 को अगले साल जनवरी में वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन दिसंबर 2023 में चीन में लॉन्च हो जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।
वनप्लस 12 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन एक वेब पर लीक हो गए हैं। इसके मुताबिक फ्लैगशिप फोन में 6.7 इंच का फ्लुइड LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रीन होगी। क्वालकॉम के अघोषित स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से वनप्लस 12 को पावर देने की उम्मीद है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है। ये फोन Android 14 पर OxygenOS 14 के साथ चलेगा।
OnePlus 12 5G Camera and Battery (Leaked)
वनप्लस 12 में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। जबकि, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट में कैमरा हो सकता है।
बैटरी को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। इसमें 5400mAh की बैटरी हो सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट चार्जर होगा। इसके अलावा फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines