OnePlus 12 5G Launch Date in India: वनप्लस अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही पेश करने वाला है जोकि वनप्लस 11 5जी के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा वनप्लस 11 को साल 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद अब वनप्लस 12 5जी की लॉन्चिंग डिटेल्स कथित तौर पर सामने आई है। ऑनलाइन लीक के जरिए आगामी फ्लैगशिप फोन की डिटेल्स सामने आई है।
OnePlus 12 5G Specifications (Leaked)
वनप्लस 12 5जी के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए है। इसके मुताबिक वनप्लस 12 5जी के कैमरा और प्रोसेसर में OnePlus 11 5G के मुकाबले अहम अपग्रेड मिलेगा। टिपस्टर योगेश बराड़ ने आगामी फोन की डिटेल्स साझा की है। टिपस्टर की मानें तो वनप्लस 12 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन है।
ब्रार के अनुसार OnePlus 12 5G अपने पूर्ववर्ती की तरह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करेगा। टिपस्टर द्वारा दावा किया गया है कि वनप्लस 12 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Realme C55 Rainforest: आ गई धांसू सेल… सिर्फ 549 में मिल रहा है 15 हजार क फोन!
टिपस्टर का दावा है कि वनप्लस 12 लॉन्च इवेंट दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। संभावना है कि फोन चीन में शुरू होगा और आगामी महीनों में अन्य बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप सेंसर होगा।
वहीं, अगर बात करें OnePlus 11 की तो ये ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस था जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50MP 1/1.56-इंच Sony IMX890 सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 1 और 32MP का टेलीफोटो कैमरा था। 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
10 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
11 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
13 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
15 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines