Samsung को टक्कर देने आ रहा OnePlus 12, मिलेंगे 5 सबसे बड़े Upgrade
वनप्लस 11 मॉडल की तुलना में OnePlus 12 को 5 सबसे बड़े Upgrade मिलने जा रहे हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके बारे में जरूर जान लें।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

OnePlus 12: एप्पल और सैमसंग के अलावा, वनप्लस भी मार्केट में आज एक के बाद एक जबरदस्त फोन पेश कर रहा है। जल्द ही कंपनी वनप्लस 12 के साथ मार्केट में फिर एक बार तहलका मचाने आ रही है। नए फ्लैगशिप में कई धांसू फीचर्स और बदलाव होने जा रहे हैं। वहीं इस लेख में, हम उन 5 सबसे बड़े बदलावों के बारे में बताएंगे जो वनप्लस 12 में आ रहे हैं या आने की बात कही जा रही है, जो इसे अपने पिछले वनप्लस 11 मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड बनाते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो से भी आप OnePlus 12 के फीचर्स जान सकते हैं।
कंपनी ने हाल ही में इस अपकमिंग फोन को लेकर पुष्टि की है कि नया वनप्लस 12 एक ब्राइट डिस्प्ले से लैस होगा। हालांकि कंपनी ने पैनल के साइज के बारे में कुछ नहीं कहा, जिसके बाद कहा जा रहा है कि फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा डिस्प्ले ब्राइटनेस में बड़ा अपग्रेड होने जा रहा है। वनप्लस 12 में 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला OLED पैनल मिलने की पुष्टि की गई है। जबकि इस वक्त वनप्लस 11 में 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
इस वीडियो से भी आप OnePlus 12 के लीक्स के बारे में जान सकते हैं।
वनप्लस 12 में अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा होगा, जो एक नया Sony LYTIA सेंसर है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह वनप्लस ओपन जैसा ही कैमरा हो सकता है या यह पूरी तरह से एक नया सेंसर होगा। हालांकि इसमें आपको वनप्लस ओपन से भी बेहतर कैमरा क्वालिटी मिल सकती है।
वीडियो में देखें OnePlus का कांसेप्ट फोन
इस नए अपकमिंग फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। जो क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट 2024 के प्रमुख एंड्रॉइड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पावर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पावरफुल प्रोसेसर के साथ ये सबसे तगड़ा स्मार्टफोन बन जाएगा।
इस वीडियो से जानें OnePlus ओपन के बारे में…
वनप्लस 10 प्रो और वनप्लस 11 में 5,000mAh की बैटरी थी, लेकिन वनप्लस 12 के साथ यह बदल सकता है क्योंकि लीक्स में कहा जा रहा है कि फोन में 5,400mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। यह लेटेस्ट चिप और नए सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर जबरदस्त परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, वायर्ड चार्जिंग 100W पर वनप्लस 11 के समान ही रहने वाली है।
चार्जिंग की बात करें तो, वायरलेस चार्जिंग यूज करने वालों के लिए यह एक बड़ी सौगात है क्योंकि लीक्स में कहा जा रहा है कि वनप्लस 12 में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: