OnePlus 11R Vs OnePlus 12R:Amazon पर फिर से OnePlus 11R डिस्काउंट ऑफर्स के साथ काफी कम प्राइस में मिल रहा है। यह इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 27,999 रुपये में मिल रहा है, जो काफी शानदार डील है। हालांकि, इसका अपग्रेडेड मॉडल OnePlus 12R पहले से ही 39,998 रुपये में बिक रहा है, जिससे दोनों 5G फोन के बीच 12,000 रुपये का अंतर है। वहीं, अब बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि कौन सा OnePlus फोन खरीदने लायक है? चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं…
OnePlus 11R Vs OnePlus 12R: कौन-सा खरीदें?
OnePlus 12R में OnePlus 11R में मिलने वाले Snapdragon 8+ Gen 1 चिप की तुलना में बेहतर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसलिए आप 12R पर बेहतर परफॉर्मेंस ले सकते हैं। दोनों मॉडल में AMOLED डिस्प्ले हैं, हालांकि, OnePlus 12R में थोड़ा ब्राइट डिस्प्ले है, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है, खासकर ब्राइट आउटडोर सेटिंग में आप इसका अच्छे से यूज कर सकते हैं। नए वर्शन में स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को बेहतर तरीके से एडजस्ट करने के लिए LTPO पैनल भी है।
बैटरी परफॉर्मेंस किसकी बेहतर?
कई खरीदारों के लिए बैटरी परफॉर्मेंस काफी ज्यादा मैटर करता है। ऐसे में OnePlus 12R में 5500 mAh की बैटरी है, जो OnePlus 11R की 5000mAh की बैटरी से थोड़ी बेहतर है। इसका मतलब है कि इसमें थोड़ा लंबा बैकअप मिलेगा। हालांकि, दोनों फोन 100W Super VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जो बैटरी को लगभग 30-35 मिनट में पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। इस तरह OnePlus 12R बैटरी लाइफ के मामले में थोड़ा ज्यादा बेहतर है, दोनों मॉडल पर चार्जिंग स्पीड समान है।
कैमरा में कौन आगे?
कैमरा के मामले में OnePlus 12R में मामूली अपग्रेड देखने को मिलते हैं। दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। हालांकि, OnePlus 12R थोड़ी बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी, दिन के उजाले में डायनेमिक रेंज और कलर एक्यूरेसी देता है, जिससे फोटो की क्वालिटी थोड़ी बेहतर मिलती है। कुल मिलाकर आप अपनी जरूरतों के अनुसार दोनों में से किसी भी डिवाइस को चुन सकते हैं।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines