OnePlus 11R Solar Red Edition Launch Date Price: वनप्लस अपने वनप्लस 11आर सोलर रेड एडिशन का एक और वेरिएंट आज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इसकी जानकारी दी थी। नया वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगा। कीमत को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 12आर की तुलना में काफी सस्ता होगा। वनप्लस 12आर फिलहाल भारत में 39,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
OnePlus 11R Solar Red Edition की कितनी हो सकती है कीमत?
जबकि वनप्लस 11R को आप इस वक्त 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोलर रेड मॉडल की कीमत रेगुलर 11R मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हालांकि फोन का एक्चुअल प्राइस लॉन्च के बाद ही सामने आएगा। अभी आप अमेजन के जरिए 999 रुपये में रेड एडिशन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं क्योंकि इसकी लिस्टिंग ई-कॉमर्स साइट पर पहले से ही लाइव है। लिस्टिंग में कहा गया है कि प्री-बुकिंग अमाउंट को रिडेम्प्शन से पहले अमेजन पे बैलेंस में वापस ऐड कर दिया किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G Smartphone
खरीदने पर मिलेगा ये खास ऑफर
अमेजन पेज के मुताबिक, कंपनी आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और वनकार्ड पर 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी देगी, जिससे कीमत और भी कम हो जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों के पास 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई क्लेम करने का भी ऑप्शन होगा। अगर आप भी इस डिवाइस को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए इसके फीचर्स भी जान लेते हैं।
OnePlus 11R Solar Red Edition के फीचर्स
वनप्लस 11आर सोलर रेड संस्करण क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस होगा। डिवाइस में LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पंच-होल डिजाइन देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें वनप्लस 9आरटी कि तरह राउंडेड कॉर्नर मिलेंगे। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1450nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
OnePlus 11R Solar Red Edition के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलने वाला है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। मिड-रेंज प्रीमियम 5G वनप्लस फोन बड़ी 5000mAh बैटरी और 100W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि ये फोन सिर्फ 25 मिनट में 0 से 100 परसेंट तक चार्ज हो सकता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines