OnePlus 11R Price on Amazon: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने इस साल जनवरी में भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी वनप्लस 12R को लॉन्च किया था। लॉन्च के महीनों बाद, हैंडसेट का पिछला मॉडल वनप्लस 11R 5G अब अमेजन पर भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन पर सीधे 10,000 रुपये की छूट देखने को मिल रही है। इसके अलावा, आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ तो आप डिवाइस को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
30,000 रुपये में बेस्ट?
अगर आप 30,000 रुपये से कम प्राइस सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पिछले साल का ये प्रीमियम डिवाइस रियायती कीमत पर एक शानदार ऑप्शन है। खास बात यह है कि इस डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिल रहा है जो टॉप परफॉर्मेंस ऑफर करता है। साथ ही फोन में Curved डिस्प्ले और बेहतर सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। चलिए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
OnePlus 11R की भारत में कीमत
वनप्लस 11R का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन गैलेक्टिक सिल्वर, सोलर रेड और सोनिक ब्लैक में आता है। खरीदार डिवाइस पर बैंक ऑफर के साथ 2,000 रुपये तक बचा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सभी बैंक कार्ड पर आप ये 2 हजार रुपये की छूट ले सकते हैं। जिससे फोन का प्राइस 27,999 रुपये हो जाता है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
एक्सचेंज ऑफर से लें एक्स्ट्रा छूट!
डील को और बेहतर बनाने के लिए ग्राहक डिवाइस पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी अप्लाई कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप फोन पर 27,550 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट आपके फोन की कंडीशन पर कम या ज्यादा हो सकता है। इस बीच, आइए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पर भी एक नजर डालते हैं…
OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फ्लैगशिप किलर में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,450nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है और इसमें एड्रेनो 730 जीपीयू मिलता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर बेस्ड OxygenOS पर चलता है। वनप्लस 11R में 100W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ 5,000mAh की तगड़ी बैटरी भी मिल रही है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP OIS + 8MP + 2MP का रियर और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
13 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
16 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
18 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
18 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines