OnePlus 11 Vs IQOO 11 in India: वनप्लस 11 स्मार्टफोन काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में सामने आए लेटेस्ट लीक में एक बार फिर वनप्लस 11 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये फोन IQOO 11 स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।
लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक इस फोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हो सकते हैं, जिसमें मुख्य कैमरा 50MP का हो सकता है। आइए OnePlus 11 vs IQOO 11 के बीच में अंतर जानते हैं।
OnePlus 11 vs IQOO 11: डिस्प्ले
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो की मदद से खुलासा किया है कि वनप्लस 11 स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, IQOO 11 फोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है।
OnePlus 11 vs. IQoo 11: कैमरा
दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इनका प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है। हालांकि, बाकी कैमरा सेंसर अलग होने की उम्मीद है। वनप्लस 11 में 48MP का सेकेंडरी कैमरा और 32MP का तीसरा कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, ऐकू 11 फोन में 13MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP का तीसरा सेंसर मिल सकता है।
OnePlus 11 vs. IQoo 11: बैटरी
दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है।
iQOO 11 से जुड़े पुराने लीक्स
पुराने लीक में कहा गया है कि फोन में 6.78 इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB, 256GB और 512GB के विकल्प मिल सकते हैं।
OnePlus 11 से जुड़े पुराने लीक्स
कुछ पुराने लीक्स की माने तो OnePlus 11 फोन में 6.7 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है, जिसके साथ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
21 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines