OnePlus 11 Launch Date Price in India: वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। कई रिपोर्ट्स से ये पता चला है कि कंपनी अपना वनप्लस 11 प्रो फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक पेश करेगा। हालांकि, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी वेनिला वनप्लस 11 (OnePlus 11) को भी पेश करने वाली है। इस फोन की कुछ खास जानकारियां लीक हो चुकी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
OnePlus 11 Expected Specs
लीक के अनुसार वनप्लस 11 में पंच होल समेत कर्व्ड एज डिस्प्ले मिलेगा। इसकी स्क्रीन (3216 x 1440) पिक्सल के 2K रिजॉल्यूशन के साथ होगी। बताया जा रहा है कि वनप्लस में कुछ स्पेक्स वो ही हो सकते हैं जो इसके प्रो मॉडल में आएंगे। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन प्रोसेसर हो सकता है।
अभी पढ़ें – Apple ने चुपचाप भारत में लॉन्च किया अपना नया एंट्री-लेवल iPad, जानें पिछले मॉडल से कैसे है अलग?
OnePlus 11 Expected Features
कैमरे की अगर बात करें तो फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का टेलीफोटो स्नैपर होगा। इसमें 6.7 इंच का AMOLED 120Hz पैनल मिलेगा। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
OnePlus 11 Battery
बात करें अगर बैटरी की तो वनप्लस 11 में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें 8जीबी / 12जीबी / 16जीबी रैम और 128जीबी / 256जीबी के स्टोरेज वेरिएंट्स मिल सकता है। ये फोन Android 13 ओएस पर चलेगा, जिस पर ऑक्सीजन ओएस 13 हो सकता है।
OnePlus 11R Specs
वनप्लस 11आर भी जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल इस पर कंपनी काम कर रही है। बताया जा रहा है कि फोन में 6.7-इंच FHD + 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा। इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी होगा जिसमें मुख्य 50 मेगापिक्सल हो सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 100W चार्जिंग होगी। फोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरल 1 का प्रोसेसर हो सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines