Oneplus 11 Discount Offer: क्या आप भी OnePlus का प्रीमियम फोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं? तो अमेजन आपके लिए कमाल की डील लेकर आया है। जी हां, इस वक्त वनप्लस 11 काफी सस्ते में मिल रहा है। डिवाइस इस वक्त ई-कॉमर्स साइट पर 54,999 रुपये में लिस्टेड है, जो इसके एक्चुअल प्राइस 56,999 रुपये से कम है। इसका मतलब है कि डिवाइस पर आपको 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके साथ ही फ्लैगशिप फोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है, जिसे कोई भी अमेजन पर अप्लाई करके इस फोन को 50,999 रुपये में अपना बना सकता है।
एक्सचेंज ऑफर पर भी मिल रही छूट
हालांकि इस बात का खास ध्यान रखें कि कूपन डिस्काउंट आपको तुरंत दिखाई नहीं देगा। जब आप वनप्लस 11 के लिए कार्ट सेक्शन पर जाएंगे तभी आपको पेमेंट पेज पर ये कूपन दिखेगा। इसके अलावा फोन पर आपको 27,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करने के बाद तो आप इस फोन को और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं लेकिन, क्या आपको अभी वनप्लस 11 खरीदना चाहिए? आइए इसके बारे में भी जानते हैं।
ये भी पढ़ें : OnePlus का प्रीमियम फोन हुआ सस्ता, 50MP कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा इतना कुछ
इस बजट में न खरीदें ये फोन
जो ग्राहक 60,000 रुपये से ज्यादा खर्च कर सकते हैं उन्हें लेटेस्ट वनप्लस 12 स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। इसकी कीमत 64,999 रुपये है और यह इस वक्त सबसे अच्छे फ्लैगशिप फोन में से एक है जो पावरफुल परफॉर्मेंस ऑफर करता है। लेकिन, जिन लोगों का बजट थोड़ा कम है और वे एक अच्छा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, वह वनप्लस 11 खरीद सकते हैं। यह फोन अभी काफी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
मिलेगी तगड़ी परफॉर्मेंस
वनप्लस 11 को खरीदने का एक और कारण इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है। हालांकि यह चिप अब एक साल पुराना हो गया है, लेकिन ये चिपसेट आज भी जबरदस्त परफॉर्मेंस ऑफर करता है। ये फोन COD और BGMI जैसे पॉपुलर गेम, मल्टीटास्किंग और रोजाना यूज की जाने वाली ज्यादातर चीजों को आसानी से संभाल सकता है।
कैमरा और बैटरी भी है जबरदस्त
इसके अलावा वनप्लस फोन अभी भी क्लीन सॉफ्टवेयर और लेटेस्ट एंड्रॉइड OS ऑफर करता है। प्रीमियम फोन में 5,000mAh की बैटरी है और कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो लगभग 30 मिनट में बैटरी को 0 से 100 परसेंट तक चार्ज कर देता है। फोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 50-MP प्राइमरी, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines