OnePlus 11 5G Smartphone Launch Date Price in India: वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का ज्यादातर लोगों को काफी इंतजार है। बस कुछ ही हफ्तों में वनप्लस 11 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो जाएगा। कंपनी की ओर से पहले ही इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया जा चुका है। 7 फरवरी 2023 को वनप्लस 11 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
OnePlus 11 5G Smartphone Launch Date India
भारत में 7 फरवरी, 2023 को OnePlus Cloud 11 इवेंट के दौरान वनप्लस 11 5जी भारत में लॉन्च होगा। अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ कंपनी वनप्लस बड्स प्रो 2 को भी पेश करेगी। बिक्री के लिए फोन को 9 फरवरी, 2023 से उपलब्ध किया जाएगा। इसके दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और इंस्टेंट ब्लू ऑप्शन लॉन्च हो सकते हैं। बता दें कि ये फोन चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
और पढ़िए –Smartphone under 10K: स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील्स, 10000 से कम में खरीदने का मौका!
OnePlus 11 5G Expected Price
चीन में वनप्लस 11 5G के तीन वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 करीब 48,000 रुपये है। इसके 16GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,399 करीब 53,000 रुपये है। जबकि, इसके टॉप 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 4,899 करीब 59,000 रुपये है।
OnePlus 11 5G Specifications
चीन में लॉन्च हुए वनप्लस 11 5जी में 6.7-इंच QHD+ सैमसंग LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। ये फोन एंड्रॉइड 13 पर ColorOS 13.0 के साथ टॉप पर चलता है जो 12GB और 16GB LPDDR5x रैम ऑप्शन के साथ है। इसमें Adreno 740 GPU समेत नया ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC है।
OnePlus 11 5G Camera
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 48MP Sony IMX58 अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 32MP पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
और पढ़िए –Nokia का बजट फ्रेंडली Smartphone चोरी-चुपके लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
OnePlus 11 5G Battery
बैटरी की बात करें तो इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh की डुअल-सेल बैटरी है। कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टि की जा चुकी है कि वनप्लस 11 5जी में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा। ये स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो कहलाया जा रहा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
32 mins agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines