भारत में मिलेंगे OnePlus 11 5G के दो रंग, रैम-स्टोरेज का भी खुलासा! जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OnePlus 11 5G Smartphone Launch Date India: मोस्ट आवेटेड वनप्लस 11 5जी बहुत जल्द भारत में दस्तक देने वाला है। 7 फरवरी को क्लाउड 11 इवेंट के दौरान फोन को लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग से पहले इससे संबंधित जानकारियां लीक हो रही है, जिसमें फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। लेटेस्ट लीक में फोन के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिप्सटर योगेश बराड़ (@heyitsyogesh) ने प्राइसबाबा के साथ मिलकर वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर OnePlus 11 5G की लिस्टिंग का एक कथित स्क्रीनशॉट लीक किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक वनप्लस 11 5G को भारत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा।
कथित लिस्टिंग जो अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है वो बताती है कि आगामी फोन इटरनल ग्रीन और टाइटन ब्लैक रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा, जोकि पिछले लीक के अनुरूप है। वनप्लस 11 5G को पिछले महीने चीन में तीन कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया था।
चीन में वनप्लस 11 5जी के बेस 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (करीब 48,000 रुपये) और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 4,399 (करीब 53,000 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 4,899 (करीब 59,000 रुपये) है। यह चीन में एंडलेस ब्लैक और इंस्टेंट ब्लू रंगों में उपलब्ध है।
भारत में वनप्लस 11 5G की लॉन्चिंग 7 फरवरी को क्लाउड 11 इवेंट के दौरान होने वाली है। इस इवेंट में वनप्लस 11आर 5जी, वनप्लस पैड, वनप्लस बड्स प्रो 2, वनप्लस पैड और वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो भी लॉन्च होंगे।
चीन में पहले मौजूद वनप्लस 11 में 6.7-इंच QHD+ सैमसंग LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले है। ये फोन एंड्रॉइड 13 पर ColorOS 13.0 के साथ टॉप पर काम करता है जो 12GB और 16GB LPDDR5x रैम ऑप्शन के साथ है। इस फोन में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh की डुअल-सेल बैटरी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: