OnePlus 11 5G New Colour Variant: वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्टफोन लिस्ट में आने वाला वनप्लस 11 5जी फोन एक नए रंग वेरिएंट के साथ जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर से वनप्लस 11 5जी के नए मार्बल ओडिसी रंग की घोषणा कर दी गई है।
कंपनी ने इस फोन को अपने क्लाउड लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। वहीं, अब फोन को नए मार्बल ओडिसी कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है। फिलहाल, फोन के दो कलर ऑप्शन्स- इटरनल ग्रीन और टाइटन ब्लैक हैं। मार्बल ओडिसी कलर में हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध हो जाएगा। आइए नए मार्बल ओडिसी वनप्लस 11 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः OPPO A17 पर बंपर ऑफर्स, 1000 रुपये से कम में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?
OnePlus 11 5G Price and Availability in India
अभी तक नए मार्बल ओडिसी कलर वेरिएंट की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। इस मॉडल की कंपनी लिस्टिंग से पता चलता है कि 16GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 64,999 रुपये होगी।
भारत में इस स्मार्टफोन के मूल रंग विकल्पों के 8GB + 128GB की कीमत 56,999 रुपये और 16GB + 256G स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है। फोन को वनप्लस ऑनलाइन स्टोर समेत अन्य जगह से खरीदा जा सकता है।
OnePlus 11 5G Specifications
वनप्लस 11 5जी में 6.7-इंच क्वाड-एचडी+ (1,440×3,216 पिक्सल) 10-बिट एलटीपीओ 3.0 एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ तक के रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेंसिटी और 1000 हर्ट्ज़ तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। ये फोन Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 पर चलता है।
ये भी पढ़ेंः iQoo TWS Air Pro लॉन्च, मिलेगा 30 घंटे की बैटरी लाइफ और भी बहुत कुछ
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP 1/1.56-इंच Sony IMX890 सेंसर, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 48MP Sony IMX581 सेंसर, और टेलीफोटो लेंस के साथ 32MP का सोनी IMX709 सेंसर है। इसके फ्रंट में 16MP का सोनी IMX471 सेंसर सेल्फी कैमरा है।
ये क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी द्वारा संचालित है जिसमें एड्रेनो 740 जीपीयू, 16 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 256 जीबी तक यूएफएस 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
13 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines