OnePlus 11 5G Discount Offer on Amazon: वनप्लस 11 मिड-रेंज सेगेमेंट में आज भी एक बेस्ट ऑप्शन बना हुआ है। इसमें शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी मिलती है। फोन पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुआ था और इसका अपग्रेड मॉडल वनप्लस 12 इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। एक साल से अधिक पुराना होने के बावजूद, अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो वनप्लस 11 अभी भी एक अच्छा ऑप्शन है। और इस समय फोन पर शानदार डील भी देखने को मिल रही है। वनप्लस 11 को आप अभी सिर्फ 47,000 रुपये से कम में अपना बना सकते हैं। चलिए जानें कैसे…
OnePlus 11 5G को कैसे खरीदें सस्ते में?
स्मार्टफोन की कीमत 54,999 रुपये है। हालांकि, Amazon इस फोन पर अभी 12 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इससे फोन की कीमत कम होकर 49,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसलिए, अगर आपके पास इनमें से कोई भी कार्ड है तो फोन को आप 46,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart-Amazon नहीं यहां से खरीदें 1.5 टन AC आधी कीमत पर, मिस मत करना मौका!
लेकिन यह डील अभी यहीं खत्म नहीं होती। फोन पर 36,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे आप कीमत को और भी कम कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर के दौरान आपके पुराने फोन की कंडीशन पर एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने पुराने वनप्लस 6T को या वनप्लस 10 को एक्सचेंज करते हैं तो आपको ज्यादा छूट मिलेगी।
मल्टीटास्किंग में बेस्ट है डिवाइस
फोन दो कलर ऑप्शन इटरनल ग्रीन और टाइटन ब्लैक में उपलब्ध है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है। गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक आप इस डिवाइस से सभी काम आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 30 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक तेजी से चार्ज हो जाती है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
58 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines