OnePlus 10R 5G Discount Offer: वनप्लस का नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये सही समय है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला OnePlus 10R 5G फोन को 28,000 रुपये सस्ते में में बेचा रहा है। यह फोटोग्राफी के लिए भी एक शानदार स्मार्टफोन है। चलिए इसपर मिल रहे ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 10R 5G को सस्ते में खरीदें
अमेजन पर वनप्लस 10R 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की असली कीमत 38,999 रुपये है। लेकिन, अभी इसे 10 फीसदी डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इन ऑफर का लाभ लेकर आप वनप्लस के इस फोन की कीमत और कम कर सकते हैं।
अगर कोई OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन को खरीदने के लिए ICICI Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 3,000 रुपये तक का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं आप अपने फोन को बदलकर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इस तरह इन दोनों ऑफर का लाभ लेकर इस फोन को 28 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इन छूट के बाद वनप्लस 10आर 5जी की कीमत 6,999 रुपये रह जाती है।
ये भी पढ़ेंः 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन मात्र ₹549 में! Flipkart से जल्द खरीदें
वनप्लस के इस स्मार्टफोन को तीन- सिएरा ब्लैक, प्राइम ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
नोटः एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन को खरीदने से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
OnePlus 10R 5G के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस 10 आर 5जी में MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर दिया गया है और यह 12GB तक रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा भी है।
डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला IRIS डिस्प्ले दिया गया है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines