SIM Card Changing Rules: पुराने सिम कार्ड यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, सरकार की ओर से एक फैसला लिया गया है जिसके कारण पुराने सिम कार्ड को बदलकर नया सिम कार्ड दिया जाएगा। भारतीय सरकार द्वारा मोबाइल फोन यूजर्स के पुराने सिम को बदला जाएगा। देश की प्रमुख साइबर सुरक्षा एजेंसी की ओर से ये कदम उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक के मुताबिक कुछ सिम कार्ड में प्रयुक्त चिपसेट्स चीन से आए थे।
सुरक्षा में सेंध
गृह मंत्रालय और नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर द्वारा पुरानी सिम को बदलने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी सिम चीनी कंपनियों ने बनाई थी जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (SIM) एक छोटी चिप है जिसमें मोबाइल फोन से जुड़ी खास जानकारियां दर्ज होती है। फोन के मॉडल, IMEI नंबर, मोबाइल नंबर, लोकेशन, पता आदि जानकारियां शामिल होती हैं। सिम के जरिए ये जानकारियां लीक हो सकती हैं।
डिजिटल आइडेंटिटी लीक होने का खतरा
चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित सिम कार्ड से यूजर्स की जानकारियां लीक हो सकती हैं। फोन के मॉडल, IMEI नंबर, मोबाइल नंबर, लोकेशन, पता आदि डिजिटल आइडेंटिटी को खतरा हो सकता है।
पुराने सिम कार्ड होंगे रिप्लेस
NCSC के अनुसार पुराने सिम कार्ड को बदलना आसान नहीं होगा। ऐसे में कई सारी तकनीकी और लीगल चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसके लिए रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL जैसी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ एक बैठक भी की गई थी। ऐसे में फैसला लिया गया कि पुरानी सिम को बदलने के लिए एक निश्चित फ्रेमवर्क तैयार करेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में भारत में लगभग 120 करोड़ फोन यूजर्स हैं जिनमें कुछ यूजर्स पुराने सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और वो सिम कार्ड चीनी कंपनियों द्वारा बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- Airtel का 84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज! जानें प्लान के साथ क्या कुछ खास?
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines