Oil Heater Vs Electric Heater: सर्दियां आ गई हैं और अब हीटर और गीजर की डिमांड बढ़ने वाली है। ऐसे में सही हीटर का चुनना आपके घर को गर्म रखने के साथ-साथ आपके पैसे भी बचा सकता है। इन दिनों मार्केट में Black Friday सेल भी जारी है, जहां हीटर पर शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अगर आपने बिना सही जानकारी के कोई हीटर खरीद लिया, तो हो सकता है कि बाद में आपको पछताना पड़े। इसलिए आज हम आपको Electric Heater और Oil Heater के बीच का अंतर बताएंगे, ताकि आप समझ सकें कि आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा। आइए दोनों का कंपैरिजन देखते हैं…
इलेक्ट्रिक हीटर
इलेक्ट्रिक हीटर कम बजट वाले लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये छोटे, हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिन्हें एक रूम से दूसरे रूम में आसानी से ले जा सकते हैं। ये काफी फास्ट कमरे को गर्म कर देते हैं। Black Friday सेल में ये हीटर आपको बेहद सस्ते दामों में मिल जाएंगे, लेकिन इनका बड़ा नुकसान बिजली की ज्यादा खपत है और तो और ये लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सही नहीं हैं।
ऑइल हीटर
ऑयल हीटर थोड़ा महंगा जरूर होता है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस और फायदे इसे लॉन्ग-टर्म के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं। यह हीटर करंट से ऑयल को गर्म करके रूम को धीरे-धीरे गर्म करता है और लंबे टाइम तक गर्मी बनाए रखता है। सबसे खास बात यह है कि यह हवा को ड्राई नहीं करता, जिससे आपकी स्किन सेफ रहती है।
Black Friday सेल में कौन-सा खरीदें?
अगर आपका बजट काफी लिमिटेड है और आपको तेजी से कमरा गर्म करना है, तो Electric Heater एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यही नहीं Black Friday सेल में ये बहुत कम दामों में मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप हेल्थ और लॉन्ग-टर्म बेनिफिट्स को प्रायोरिटी देते हैं, तो Oil Heater खरीद सकते हैं। Black Friday सेल में इन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है जिससे आप इन्हें भी कम कीमत पर अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Black Friday सेल की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 16 से लेकर गेमिंग कंसोल और Earbuds पर छूट!
इलेक्ट्रिक हीटर में बेस्ट ऑप्शन
ब्लैक फ्राइडे सेल में आप USHA कंपनी का HC 812T HC 812T Fan रूम हीटर खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 2,339 रुपये है।
ऑइल हीटर में बेस्ट ऑप्शन
ऑइल हीटर में अगर आप बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो BAJAJ के Majesty Rh 13f Plus Oil Filled रूम हीटर को चेक कर सकते हैं जिसकी कीमत अभी 11,899 रुपये है।
संबंधित खबरें
तैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 hr agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
5 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines