Oil Heater Safety Tips: इन दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश के बाद से सर्दी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में कई लोग अपने रूम को गर्म रखने के लिए ऑयल हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसे यूज करते टाइम की गई छोटी-छोटी गलतियां किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं। 100 में से 90 लोग ये गलतियां रोजाना करते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं और कैसे इनसे बचा जा सकता है…
न करें लगातार यूज
कुछ लोग तो ज्यादा सर्दी होने पर लगातार कई घंटों तक हीटर ऑन रखते हैं जिससे ये ओवर हीट भी हो सकता है, जिससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हीटर को 3-4 घंटे से ज्यादा लगातार इस्तेमाल न करें। अगर हीटर काफी वक्त से लगातार चल रहा है तो उसे ठंडा होने के लिए कुछ देर बंद कर दें।
गलत जगह रखना
कुछ लोग तो हीटर को पर्दे, कपड़े, सोफा या अन्य ज्वलनशील चीजों के आस-पास रख देते हैं, जिससे आग लगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ा जाता है। ऐसा भूलकर भी न करें। हीटर को हमेशा फ्लैट सरफेस पर रखें और इसे फ्लेमेबल आइटम्स से दूर रखें। खिड़की या दरवाजे के पास हीटर रखने से बचें।
कमरे को न करें बंद
हीटर इस्तेमाल करते टाइम वेंटिलेशन का खास ध्यान रखें। ज्यादा हीटर के यूज से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है और घुटन जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में हीटर यूज करते टाइम रूम में खिड़की या दरवाजा थोड़ा सा खुला छोड़ दें ताकि फ्रेश हवा आती रहे।
ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हो गए ये 5 स्मार्टफोन, फटाफट देखें बेस्ट डील्स
सोते टाइम इस्तेमाल
हम में से ज्यादातर लोग तो सोते टाइम हीटर बंद करना ही भूल जाते हैं, जो बड़ा खतरा बन सकता है। सोने से पहले हीटर को हमेशा बंद कर दें। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो हीटर ऑन छोड़कर भूलकर भी न जाएं।
मेंटेनेंस और सफाई
पुराने या खराब हीटर का यूज करना काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा हीटर को सही से साफ न करना भी इसकी परफॉर्मेंस को बिगाड़ सकता है। इसलिए हीटर की रेगुलर सफाई करें और टाइम-टाइम पर इसकी जांच करवा लें।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
9 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
12 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines