Offline UPI Payment : कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट के खराब कनेक्टिविटी या फिर इंटरनेट सेवा उपलब्ध न होने के कारण आप यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाते हैं। पर अब चिंता न करें! आप इंटरनेट के बिना भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
यहां एक आसान प्रक्रिया है जिसका पालन करके आप बिना इंटरनेट के भी पेमेंट कर सकेंगे:
- सबसे पहले, अपने फोन के डायलर में *99# डायल करें। यह USSD कोड आपको ऑफलाइन यूपीआई सेवाओं का उपयोग करने की सुविधा देगा।
- भाषा चुनें: सबसे पहले आप जो भाषा जानते है उस पर क्लिक करें।
- बैंक का नाम या IFSC कोड टाइप करे।
- अपना बैंक खाता चुनें: उस बैंक खाते को चुने जिससे आप पैसे भेजना चाहते हैं।
- अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें।
- अपने यूपीआई पेमेंट्स के लिए एक मजबूत यूपीआई पिन सेट करें।
- आप जिस व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं, उसका यूपीआई आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आप जितनी राशि भेजना चाहते हैं, वह राशि दर्ज करें।
- भुगतान की कन्फर्मेशन करें और अपना यूपीआई पिन दर्ज करें।
- आपका भुगतान सफलतापूर्वक हो जाएगा!
यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आप बिना इंटरनेट के भी UPI Payment कर सकेंगे। ध्यान दें कि ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट के लिए आपके बैंक खाते से डेबिट कार्ड जुड़ा होना जरूरी है।
यह सुविधा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अक्सर खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में रहते हैं या यात्रा करते हैं।
यह भी पढ़े :- Flipkart का आ गया UPI पेमेंट ऐप, अब Shopping के साथ पैसे भेजना भी हुआ आसान!
Offline UPI Payment : इसे भी आज़माएं
- अगर आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया नहीं करना चाहते हैं तो आप आईवीआर नंबर के जरिए भी यूपीआई कर सकते हैं।
- ऐसा करने के लिए आपको बस इस नंबर (6366 200 200) पर कॉल करना होगा।
- इसके बाद पे टू मर्चेंट विकल्प चुनें,
- अब अपने मोबाइल फोन पर मर्चेंट डिवाइस (पीओडी) पर क्लिक करें।
- जब फ़ोन की घंटी बजती है, तो # बटन दबाएँ, फिर राशि और अपना UPI पिन दर्ज करें।
- आप इस भुगतान को आईवीआर कॉल के माध्यम से भी वेरीफाई कर सकते हैं।
ऊपर बताई गई दोनों प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद आप ऑफलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। आप बिना इंटरनेट के अपना भुगतान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
8 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
11 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
12 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
14 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines