ODI World Cup 2023 Tickets Booking Apps: क्रिकेट को लेकर फैन्स का बढ़ता क्रेज वनडे वर्ल्ड कप 2023 से साफ देखा जा सकता है। आगामी दिनों में वनडे वर्ल्ड कप 2023 होने के लिए तैयार है। अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों-शोरों से हैं। जबकि, इसे देखने के लिए फैंस भी अपनी पूरी तैयारी के साथ उत्सुक हैं। अगर आप भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए टिकट बुक करने का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं, तो अब वो समय आ गया है जब आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
जी हां, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की ओर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टिकटों की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टिकट बुकिंग करने वाले इच्छुक कुछ ऐप्स के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टिकटों की बिक्री कब से शुरू है और किन-किन ऐप्स से इन्हें बुक किया जा सकता है।
ODI World Cup 2023 Tickets Sale Date
ICC ने इस साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टिकट बुकिंग का ऐलान किया है। हालांकि, टिकटों की बिक्री 25 अगस्त की रात से शुरू होगी। इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में आयोजित किया जा रहा है, जिसे देशभर के 12 प्रमुख जगहों पर किया जाएगा। ऐसे में टिकटों की बिक्री भी अलग-अलग फेज में होगी, जिससे दर्शकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ेगा।
ये भी पढ़िए- ODI World Cup 2023 Tickets: आज से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, इन आसान स्टेप्स से मिनटों में करें बुक
आपको जानकारी के लिए बता दें कि टिकट बुकिंग के पहले फेज के दौरान गैर भारतीय मैचों की टिकटों को खरीदा जा सकेगा। इसके तहत फैंस 25 अगस्त से 29 अगस्त तक टिकटों को बुक कर सकते हैं। टीम इंडिया के मैंचों की टिकट (Team India Ticket Booking Date) 30 अगस्त उपलब्ध की जाएगी।
ICC Men’s Cricket World Cup 2023 Tickets Booking Apps
- बुकमायशो (BookmyShow)
- पेटीएम इनसाइडर ऐप (Paytm Insider App)
आप इन दोनों ऐप्स के जरिए मिनटों में आईसीसी विश्व कप 2023 की टिकट बुक कर सकते हैं। इन ऐप्स के अलावा आप आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको यहां से https://www.cricketworldcup.com/register अपना पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा आप अन्य जानकारी को हासिल करने के लिए भी आईसीसी की साइट पर विजिट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
6 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines