अक्टूबर का महीना शुरू होते ही देश में त्योहारी खरीदारी का दौर तेज हो जाता है. इसी बीच स्मार्टफोन कंपनियां भी नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं. अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपके पास कई नए विकल्प हो सकते हैं. Vivo, Oppo और Motorola जैसे ब्रांड नए स्मार्टफोन पेश कर सकते हैं. इनमें बड़ी बैटरी से लेकर बेहतर कैमरा और तेज प्रोसेसर तक कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं.
अक्टूबर में आएंगे कई नए स्मार्टफोन
Vivo V80
Vivo 6 अक्टूबर 2026 को Vivo V80 लॉन्च करने की तैयारी में है. यह फोन कैमरा पर ज्यादा फोकस कर सकता है. इसमें Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही जा रही है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
Vivo V80 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक हो सकता है. यानी फोन में बड़ी बैटरी के साथ स्मूथ डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है.
Vivo S2 FE
Vivo 6 अक्टूबर को ही Vivo S2 FE भी पेश कर सकता है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी हो सकती है. इसके साथ 44W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा.
Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300E प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. हालांकि, फोन के बाकी फीचर्स और कीमत की जानकारी लॉन्च के समय ही साफ होगी. बड़ी बैटरी और AMOLED डिस्प्ले इस फोन की खासियतों में शामिल हो सकते हैं.
Oppo F35 Pro
Oppo F35 Pro के 5 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्च जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इस फोन को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं और इनमें अलग-अलग स्पेसिफिकेशन बताए गए हैं.
10,000mAh बैटरी और चिपसेट को लेकर कन्फ्यूजन
एक लीक के मुताबिक Oppo F35 Pro में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है. वहीं दूसरे लीक में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर का दावा किया गया है. इसी लीक में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की बात कही गई है. ऐसे में फोन के फाइनल स्पेसिफिकेशन लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होंगे.
Motorola Edge 70 Neo
Motorola अपनी Edge 70 सीरीज में Edge 70 Neo को भी जोड़ सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसके बावजूद लीक में फोन के जल्द बाजार में आने के संकेत मिल रहे हैं.
200MP कैमरा मिलने की उम्मीद
Motorola Edge 70 Neo को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. फिलहाल फोन की लॉन्च डेट, कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
लॉन्च के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
अक्टूबर में आने वाले इन स्मार्टफोन्स में से Vivo V80 और Vivo S2 FE की लॉन्च डेट 6 अक्टूबर बताई गई है, जबकि Oppo F35 Pro के 5 अक्टूबर को आने की उम्मीद है. Motorola Edge 70 Neo को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं Oppo और Motorola के कुछ फीचर्स लीक पर आधारित हैं, इसलिए फाइनल स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय अलग हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Flipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
10 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
11 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
14 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
15 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines