News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
अब WhatsApp यूजर्स भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मिनटों में किसी भी सवाल का जवाब पा सकते हैं। Perplexity AI नाम की एक मशहूर AI कंपनी ने अब अपना स्मार्ट चैटबॉट सीधे WhatsApp पर लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब ये है कि अब आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं, बस WhatsApp चैट से ही सब कुछ मिलेगा।
Perplexity AI को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको बस +1 (833) 436-3285 नंबर को अपने फोन में सेव करना है और WhatsApp पर एक मैसेज भेजना है। इसके बाद आप किसी भी तरह का सवाल पूछ सकते हैं और AI आपको उसी समय जवाब देगा। यह फीचर मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप सभी पर चलता है और WhatsApp Web पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Perplexity AI का चैटबॉट सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं देता, बल्कि बहुत कुछ और भी कर सकता है…
Perplexity AI भविष्य में और भी नए फीचर्स जोड़ने जा रहा है, जैसे…
इसके अलावा कंपनी यह भी चाहती है कि लोग WhatsApp ग्रुप में भी इस AI का इस्तेमाल कर सकें, लेकिन अभी API लिमिटेशन की वजह से ये मुमकिन नहीं हो पाया है।
भारत में WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। ऐसे में Perplexity AI का इस प्लेटफॉर्म से जुड़ना आम यूजर्स के लिए बड़ी राहत बन सकता है। अब किसी को भी AI का इस्तेमाल करने के लिए हाई-टेक डिवाइस या अंग्रेजी की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp के जरिए ही लोग स्मार्ट जवाब और जानकारी पा सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।