Google ने अब अपने AI चैटबॉट Gemini को छोटे बच्चों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। कंपनी का कहना है कि यह कदम पेरेंट्स और एक्सपर्ट्स से मिले फीडबैक के बाद उठाया गया है। खास बात ये है कि बच्चे इस AI का इस्तेमाल पैरेंट्स की निगरानी में कर सकेंगे। इसके लिए Google के पास Family Link ऐप के जरिए पूरा सिस्टम तैयार है। अब बच्चे Gemini की मदद से होमवर्क, सवाल-जवाब और स्टोरी बनाने जैसे काम कर सकेंगे। यह सेवा Android, iOS और वेब तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
Gemini अब छोटे यूजर्स के लिए भी उपलब्ध
मार्च में Google ने घोषणा की थी कि वह बच्चों के लिए Gemini AI चैटबॉट लाने की योजना बना रहा है। कंपनी ने कहा है कि अमेरिका में 13 साल से कम उम्र के बच्चे और दूसरे देशों में वहां के नियमों के मुताबिक तय उम्र वाले बच्चे भी इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये सुविधा Android, iOS और वेब पर मिलेगी। अब कंपनी ने इसकी पुष्टि करते हुए पैरेंट्स को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है जिसमें इस सर्विस की डिटेल्स दी गई हैं। Google का कहना है कि बच्चों को यह सुविधा पैरेंटल कंट्रोल्स के साथ दी जाएगी, ताकि वे इसका सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकें।
बच्चों को मिलेगी होमवर्क में मदद
Gemini के कई यूज केस बताए गए हैं। इसमें होमवर्क में सहायता, सामान्य जानकारी पूछना और कहानियां बनाना शामिल है। बच्चे इस चैटबॉट को मोबाइल ऐप या वेब से एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही वे चाहें तो इसे Android डिवाइस में डिफॉल्ट असिस्टेंट भी बना सकते हैं।
Google ने दी चेतावनी, “AI भी गलत हो सकता है”
Google का कहना है कि Gemini इंसान नहीं है और इसका जवाब हमेशा 100% सही हो ये जरूरी नहीं। पैरेंट्स को यह भी बताया गया है कि बच्चों को इसके जवाब दोबारा चेक करने की आदत डालनी चाहिए।
Family Link ऐप से होगा पूरा कंट्रोल
Gemini को लेकर Google ने खास इंतजाम किए हैं। पेरेंट्स Google के Family Link ऐप के जरिए बच्चों की AI एक्सेस पर नजर रख सकेंगे। उन्हें जानकारी मिलेगी कि बच्चा कब-कब Gemini का इस्तेमाल कर रहा है। जरूरत पड़ने पर वे एक्सेस को बंद भी कर सकते हैं। स्कूल अकाउंट वाले बच्चों के लिए एडमिन भी यही काम Google Admin Console से कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
8 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines