News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
अब 5G सिम के लिए दुकान जाने या लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। Airtel ने Blinkit के साथ मिलकर एक नई सुविधा शुरू की है जिससे अब आप अपना नया Airtel 5G सिम कार्ड घर बैठे मंगवा सकते हैं वो भी कुछ ही मिनटों में। Blinkit की क्विक डिलीवरी सर्विस के ज़रिए सिम कार्ड अब आपके दरवाजे तक आएगा। ये सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो फटाफट 5G नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
Blinkit जो पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था, अब Airtel के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में 5G सिम की होम डिलीवरी शुरू कर रहा है। Blinkit की क्विक डिलीवरी सर्विस के जरिए कुछ ही मिनटों में Airtel सिम कार्ड आपके घर तक पहुंचाया जाएगा। ये सुविधा जल्द ही दूसरे शहरों में भी शुरू की जाएगी।
KYC के लिए आपके पास एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) होना जरूरी है। डिलीवरी एजेंट सिम के साथ KYC की प्रक्रिया भी पूरा कर देगा।
इस नई सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब 5G सिम पाने के लिए दुकानों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके अलावा Blinkit की तेज डिलीवरी का मतलब है कि बिना समय गंवाए आप तुरंत 5G नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। ये सुविधा उन लोगों के लिए खास है जिन्हें तुरंत नया सिम चाहिए या जो नया 5G फोन खरीदकर तुरंत हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा लेना चाहते हैं।
फिलहाल ये सर्विस दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में शुरू की गई है। लेकिन Airtel और Blinkit की योजना है कि आने वाले महीनों में इसे दूसरे मेट्रो और टियर-2 शहरों तक भी पहुंचाया जाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।