---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Nothing Phone 4a और 4a Pro भारत में लॉन्च, कैमरा और बैटरी देखकर चौंक जाएंगे आप, कीमत कर देगी खुश

Nothing ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Phone 4a Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में Phone 4a और Phone 4a Pro शामिल हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

---खबर नीचे जारी है---

Nothing Phone 4a Series Launched: टेक कंपनी Nothing ने 5 मार्च 2026 को अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. ये फोन कंपनी की पिछली Nothing Phone 3a series का अपग्रेड वर्जन हैं. नए 4a सीरीज स्मार्टफोन्स में कंपनी ने बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर जैसे कई अहम अपग्रेड दिए हैं. खास बात यह है कि इन दोनों फोनों में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइटिंग भी देखने को मिलेगी.

Nothing का फ्लैगशिप फोन अभी भी Phone 3

कंपनी ने साफ किया है कि साल 2026 में वह कोई नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी. ऐसे में Nothing Phone 3 ही इस साल भी ब्रांड का फ्लैगशिप डिवाइस बना रहेगा. हालांकि मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने Phone 4a सीरीज के जरिए अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की कोशिश की है.

---खबर नीचे जारी है---

Android 16 पर बेस्ड NOS 4.1

Phone 4a सीरीज के साथ कंपनी ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 4.1 पेश किया है, जो Android 16 पर आधारित है. इन फोनों में Essential ऐप्स, Glyph लाइटिंग और Nothing का खास ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन दिया गया है. कंपनी ने यह भी कहा है कि इन स्मार्टफोन्स को 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

Nothing Phone 4a का डिस्प्ले और डिजाइन

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. फोन की स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है.

---खबर नीचे जारी है---

बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

Nothing ने पहली बार भारत में अपने किसी फोन में 5000mAh से ज्यादा बैटरी दी है. Phone 4a में 5400mAh की बैटरी मिलती है जो 50W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है.

Phone 4a का कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो Phone 4a में 50MP का Samsung GN9 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 50MP का Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस है जो 3.5x ऑप्टिकल जूम देता है. वहीं 8MP का Sony IMX355 अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

---खबर नीचे जारी है---

Phone 4a की कीमत और उपलब्धता

Phone 4a को पिंक, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. 8GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है. इस फोन की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी.

Nothing Phone 4a Pro का डिजाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone 4a Pro में कंपनी ने डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया है. इसमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन सिर्फ कैमरा मॉड्यूल तक सीमित रखा गया है और बाकी हिस्सा मेटैलिक फील देता है. फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

---खबर नीचे जारी है---

Phone 4a Pro की परफॉर्मेंस और बैटरी

Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है. दोनों फोनों में UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5x RAM का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 5080mAh की बैटरी दी गई है जो 50W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Phone 4a Pro का कैमरा और कीमत

Phone 4a Pro में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक और मेटैलिक सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा. इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. 8GB + 256GB वेरिएंट 42,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है. इसकी बिक्री 21 मार्च से शुरू होगी.

---खबर नीचे जारी है---

Nothing Headphone a भी हुआ लॉन्च

स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने नया ओवर-हेड ऑडियो प्रोडक्ट Nothing Headphone a भी पेश किया है. कंपनी के मुताबिक इसमें करीब 135 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है और यह Hi-Res ऑडियो को सपोर्ट करता है. इसमें कंट्रोल सिस्टम भी काफी हद तक Nothing Headphone 1 जैसा ही दिया गया है. इस हेडफोन की कीमत €159 (करीब 16,908 रुपये) रखी गई है.

ये भी पढ़ें- Apple ने 2 दिन में कर दिए 6 बड़े लॉन्च, iPhone 17e से MacBook Pro M5 तक यहां देखें पूरी लिस्ट

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 06, 2026 09:07 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola