नई दिल्ली – फ्लैगशिप योजनाओं के साथ साल 2026 के लिए Nothing ने अपना Nothing Phone (4a) Pro हाल ही में लॉन्च किया है। यह हैंडसेट अनोखे डिजाइन और मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। साथ ही, यह यूजर्स को साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर और ठीक-ठाक परफॉर्मेंस भी मुहैया कराता है। हालांकि, इसमें मिलने वाला कैमरा और बैटरी लाइफ उतनी बेहतर नहीं है, जितनी आपको इस कीमत में दूसरे स्मार्टफोन्स में मिल जाती है। आज हम आपको Nothing Phone 4a Pro के बारे में वो बातें बताएंगे, जिनमें कंपनी को सुधार करने की जरूरत है।
- कैमरा करेगा निराश
Nothing Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700C मुख्य सेंसर मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो सेंसर 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
हालांकि, इसका अल्ट्रा-वाइड कैमरा आपको निराश कर सकता है, क्योंकि इस कीमत में दूसरे स्मार्टफोन्स बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑफर करते हैं। साथ ही, अगर आप नॉर्मल फोटोज क्लिक करते हैं, तो कई बार रंग नैचुरल नहीं लगते।
- बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता
अब Nothing भी Samsung और Apple के नक्शे-कदम पर चल रहा है। भले ही इस स्मार्टफोन में आपको पूरी तरह फ्लैगशिप परफॉर्मेंस नहीं मिलती, लेकिन कंपनी बॉक्स में सिर्फ चार्जिंग केबल देती है, एडॉप्टर नहीं। एडॉप्टर के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
- कुछ जरूरी फीचर्स की कमी
- नए Nothing Phone 4a Pro में NFC टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है, यानी आप टैप-टू-पेमेंट नहीं कर सकते।
- इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी नहीं है।
- कंपनी ने इसमें 3.5mm जैक भी नहीं दिया है।
- साथ ही, इसमें एक्सपैंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन भी नहीं मिलता।
- सॉफ्टवेयर अपडेट कम मिलते हैं
Nothing Phone 4a Pro में आपको सिर्फ 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेंगे, जबकि दूसरे ब्रांड्स इससे ज्यादा अपडेट्स ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में, अगर आप यह फोन खरीदते हैं, तो 2-3 साल बाद आपको फोन बदलने की जरूरत पड़ सकती है।
- कीमत के हिसाब से परफेक्ट डील नहीं
अगर कीमत की बात करें, तो Nothing Phone (4a) Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹42,999 और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹45,999 रखी गई है।
इस कीमत के हिसाब से यह स्मार्टफोन थोड़ा महंगा लगता है, क्योंकि नॉर्मल 4a में लगभग समान परफॉर्मेंस मिल जाती है। इसलिए ‘Pro’ वेरिएंट लेना हर किसी के लिए समझदारी भरा फैसला नहीं है। इस बजट में आप दूसरे स्मार्टफोन्स के बेहतर विकल्प भी देख सकते हैं। इस कीमत में आपको परफॉर्मेंस के तौर पर iQOO और Realme के स्मार्टफोन्स ज्यादा पावरफुल नजर आएंगे और बेहतर कैमरा चाहिए तो Oppo और Vivo के स्मार्टफोन्स में आपको जबरदस्त कैमरा क्वालिटी देखने को मिल जाएगी.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines