Nothing Phone 4a Launch: Nothing अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) 5 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक दिखाई है. खास बात यह है कि इस बार फोन में अपडेटेड Glyph Bar दिया जाएगा, जो पहले से ज्यादा एडवांस और ब्राइट होने वाला है. तो आइए जानते हैं कि इस फोन के बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई हैं.
दो मॉडल्स में आएगी Phone (4a) सीरीज
Nothing Phone (4a) सीरीज में इस बार दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro. भारत में इन दोनों फोन की बिक्री Flipkart पर होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन Qualcomm के प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट की जानकारी ऑफिशियल नहीं की है.
नया और अपडेटेड Glyph Bar
जारी हुई टीजर इमेज में फोन का नया Glyph Bar देखने को मिला है. इस बार पुराने Glyph इंटरफेस की जगह मिनी-LED वाला नया डिजाइन दिया जाएगा. इसमें 6 स्क्वायर LED यूनिट्स होंगी, जिनमें कुल 9 इंडिविजुअली कंट्रोल होने वाली मिनी-LEDs शामिल होंगी. ये कैमरा मॉड्यूल के पास लगी होंगी और उम्मीद है कि ये पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट और कस्टमाइजेबल होंगी.
डिजाइन और बटन लेआउट
इसी टीजर में फोन के बटन प्लेसमेंट की झलक भी देखने को मिली है. फोन के लेफ्ट में Essential Key दी गई है, जबकि राइट में वॉल्यूम बटन और पावर बटन मौजूद हैं. Nothing अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन को इस मॉडल में भी जारी रख सकता है.
स्टोरेज, बैटरी और परफॉर्मेंस
Nothing ने कन्फर्म किया है नए स्मार्टफोन में UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी, जिससे डेटा ट्रांसफर और ऐप परफॉर्मेंस बेहतर होगी. साथ ही, इस बार पहले के मॉडल्स की तुलना में बड़ी बैटरी भी दी जाएगी. दोनों फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकते हैं.
Pro वेरिएंट में मिल सकते हैं खास फीचर्स
Nothing Phone (4a) Pro में IP65 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी से सेफ रहेगा. इसके अलावा, कंपनी इस सीरीज में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने की प्लानिंग कर रही है. इसमें पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं. बैटरी की बात करें तो Pro मॉडल में 5,080mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
आ सकते हैं नए हेडफोन
फोन के अलावा, Nothing इस इवेंट में एक नया ओवर-ईयर ऑडियो प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकता है, जिसे Nothing Headphone (a) नाम दिया जा सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- Meta जल्द लाने जा रहा अपनी पहली स्मार्टवॉच! Apple-Samsung को मिलेगी टक्कर, ये धांसू फीचर्स मिलने की उम्मीद
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines