Nothing Phone 3a Price in India: नथिंग ने हाल ही में भारत में अपनी नथिंग फोन 3a सीरीज लॉन्च की है। इस बार हमें महीनों तक इंतजार कराए बिना कंपनी ने फोन 3a और फोन 3a प्रो सहित दो मॉडल एक साथ लॉन्च किए हैं। फोन 3a की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि प्रो मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। हालांकि, नथिंग ने फोन को बेहतर कीमत पर पेश करने की प्लानिंग बनाई है। 11 मार्च से शुरू होने वाली सेल के साथ सभी फोन HDFC बैंक कार्ड, IDFC बैंक कार्ड या वनकार्ड का इस्तेमाल करके फोन पर 2,000 रुपये की बैंक छूट ले सकते हैं।
इसका मतलब है कि नथिंग फोन 3a 22,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अब सबसे दिलचस्प हिस्सा आता है। जबकि बिक्री अभी शुरू होनी बाकी है, फ्लिपकार्ट ने नथिंग फोन 3a को अपने पिछले नथिंग फोन 2a के समान कीमत पर लिस्ट किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने दोनों फोन को 19,999 रुपये में लिस्ट किया है। यह ध्यान देने योग्य है कि यह कीमत सभी ऑफर्स लागू करने के बाद है। आइए देखें कि इस डील का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं।
सिर्फ 19,999 रुपये में Nothing Phone 3a
फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर नथिंग आपके पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रहा है। पहले दिन की सेल के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू (GEV) प्रोग्राम दे रही है। यह प्रोग्राम आपके पुराने डिवाइस को और ज्यादा वैल्यू मूल्य देने के लिए बनाया गया है, खासकर नथिंग फोन 3a के लिए एक्सचेंज करते टाइम इसका फायदा आपको मिलेगा। हालांकि, इस डील का लाभ सभी स्मार्टफोन यूजर्स नहीं उठा सकते हैं। शेयर की गई गाइड के अनुसार, यह पहल यूजर्स को योग्य Android और iOS डिवाइस को बेस्ट एक्सचेंज वैल्यू पर ट्रेड इन करने में सक्षम बनाती है, जिससे अपग्रेड ज्यादा किफायती हो जाता है।
Nothing Phone 3a सीरीज पर गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू कैसे लें
फ्लिपकार्ट का GEV प्रोग्राम आपको अपने मौजूदा स्मार्टफ़ोन के लिए बेस्ट ट्रेड-इन वैल्यू देता है, जिसमें इसकी कंडीशन के बेस पर कोई कटौती नहीं होती है। 11 मार्च को आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। चलिए जानें कैसे लें ऑफर का लाभ…
- सबसे पहले फ्लिपकार्ट पर लॉग इन करें और अपना पसंदीदा नथिंग फोन (3a) मॉडल सेलेक्ट करें।
- अवेलेबिलिटी चेक करने के लिए अपना डिलीवरी पता या पिनकोड एंटर करें।
- ‘एक्सचेंज के साथ खरीदें’ ऑप्शन सेलेक्ट करें और “No questions asked” केटेगरी के अंदर लिस्टेड मॉडल्स में से अपने डिवाइस को कंफर्म करें।
- एक्सचेंज वैल्यू ऑटोमैटिक अप्लाई हो जाएगा। अब फाइनल प्राइस देखें और अपना ऑर्डर देने के लिए आगे बढ़ें।
- अपनी खरीदारी पूरी करें और नए डिवाइस को सस्ते में खरीद लें।
ये भी पढ़ें : 100 में से 80 लोग नहीं जानते Google Map का ये हिडन फीचर, टाइम पर पहुंचने में करता है मदद!
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 hr agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
4 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
5 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines