---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Nothing Phone 3a Lite: खरीदने से पहले जानें खूबियां और खामियां

Nothing ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की ट्रांसपेरेंट डिजाइन स्टाइल, क्लीन सॉफ्टवेयर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है. इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो मिड-रेंज बजट में एक अलग दिखने वाला और स्मूद परफॉर्मेंस देने वाला फोन चाहते हैं.

---विज्ञापन---

Nothing Phone 3a Lite: हालही में लॉन्च हुए फोन Nothing Phone (3a) Lite की बात हर कोई कर रहा है. 27 नवंबर 2025 को लॉन्च इस फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है जो 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है. Nothing Phone (3a) Lite उस यूजर के लिए लाया गया है, जो स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहता, लेकिन बजट में भी रहना चाहता है, इसका क्लासी लुक लोगों को काफी पंसद आ रहा है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह फोन सिर्फ दिखने में ही अच्छा है या रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी उतना ही भरोसेमंद है? तो आइए जानते हैं इस फोन के अच्छे और कमजोर पहलू.

Nothing Phone 3a Lite डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Nothing Phone (3a) Lite की सबसे बड़ी पहचान उसका डिजाइन है. पीछे की तरफ ट्रांसपेरेंट लुक इसे दूसरे से अलग बनाता है. ये फोन हाथों में हल्का और मजबूत लगता है. ये तीन कलर ब्लू,व्हाइट और ब्लैक (नीला, सफेद और काला) में मिलता है.

---विज्ञापन---

Nothing Phone 3a Lite डिस्प्ले की क्वालिटी

इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने में स्मूद लगता है. इससे कलर्स अच्छे दिखते हैं और इनडोर में ब्राइटनेस भी हालांकि धूप में स्क्रीन थोड़ी फीकी लग सकती है, जो बाहर ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को परेशान कर सकता है.

Nothing Phone 3a Lite परफॉर्मेंस 

डेली टास्क जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना और हल्की गेमिंग आराम से हो जाती है. फोन नॉर्मल इस्तेमाल में जल्दी स्लो नहीं होता. BGMI जैसे गेम 120 FPS पर अच्छे से चलते हैं, जो गेमिंग पसंद करने वालों के लिए प्लस पॉइंट है.

---विज्ञापन---

Nothing Phone 3a Lite सॉफ्टवेयर 

Nothing का सॉफ्टवेयर सबसे साफ-सुथरा हिस्सा है. बिना फालतू ऐप्स के फोन चलता है, जो इसे हल्का और तेज बनाता है. इंटरफेस आसान है, लेकिन कभी-कभी एनीमेशन में हल्का सा रुकावट महसूस होता सकती है.

Nothing Phone 3a Lite कैमरा 

पोर्ट्रेट फोटो अच्छी आती हैं और एज डिटेक्शन ठीक रहता है. हालांकि अल्ट्रावाइड कैमरा एवरेज ही है. दिन की रोशनी में तस्वीरें ठीक आती हैं, लेकिन HDR कभी-कभी सही से काम नहीं करता. रात में ली गई तस्वीरें उतनी साफ नहीं होतीं और OIS ना होने से वीडियो स्टेबल नहीं रहता.

---विज्ञापन---

Nothing Phone 3a Lite बैटरी और चार्जिंग

इसक बैटरी एक दिन आराम से निकाल देती है, चाहे आप सोशल मीडिया चलाएं या वीडियो देखें. इस प्राइस रेंज में बैटरी बैकअप तारीफ के काबिल है. हालांकि चार्जिंग स्पीड थोड़ी धीमी है, क्योंकि सिर्फ 33W चार्जिंग मिलती है.

Nothing Phone 3a Lite कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone (3a) Lite का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 20,999 रुपये में मिलता है. वहीं  256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 22,999 रुपये का है. लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट भी दी जा रही है. फोन 5 दिसंबर 2025 से Flipkart, Vijay Sales, Croma और अन्य स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

---विज्ञापन---

क्या हैं इसके अच्छे और कमजोर पहलू

फोन का सॉफ्टवेयर साफ और स्मूद है. डिजाइन यूनिक है और बैटरी भी मजबूत है. हाप्टिक फीडबैक शानदार है और सामान्य परफॉर्मेंस भी सेटिस्फेक्ट्री रहती है. लेकिन धूप में स्क्रीन कमजोर लगती है, अल्ट्रावाइड कैमरा खास नहीं है, लो-लाइट फोटोग्राफी एवरेज है और चार्जिंग स्पीड भी तेज नहीं कही जा सकती. स्टीरियो स्पीकर की कमी भी महसूस होती है.

अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो दिखने में अलग हो, सॉफ्टवेयर में हल्का हो और बैटरी में भरोसेमंद हो, तो Nothing Phone (3a) Lite आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Realme P4X 5G: एक साथ 90 ऐप्स चलाने पर भी नहीं होगा हैंग, एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ होगा लॉन्च

First published on: Nov 29, 2025 10:15 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola