Nothing Phone 3a iPhone-like Camera Button: नथिंग फोन 3a भारत में 4 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी ने फोन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, इसके टीजर ने इस बारे में संकेत दिए हैं कि डिवाइस में क्या-क्या खास मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी इस सीरीज में फोन 2a प्लस वर्जन की जगह एक नया प्रो मॉडल पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर से काफी कुछ सामने आ गया है।
iPhone 16 सीरीज जैसा कैमरा बटन
एक लेटेस्ट टीजर संकेत देता है कि नथिंग फोन 3a में iPhone 16 सीरीज में मिलने वाले कैमरा बटन जैसा ही एक कैमरा बटन हो सकता है। X पर एक पोस्ट में नथिंग ने एक फोटो शेयर की है जिसमें फोन के एक तरफ वॉल्यूम बटन और एक एक्स्ट्रा बटन दिखाया गया है, जो एक कैमरा बटन हो सकता है। फोटो के साथ ट्वीट में लिखा है, “आपकी मेमोरी, एक क्लिक दूर,” जिससे ये साफ हो जाता है कि यह कैमरे बटन हो सकता है।
OnePlus में भी iPhone जैसा अलर्ट स्लाइडर
ओप्पो जैसे ब्रांड ने भी Find X8 Pro जैसे फोन में इस सुविधा को शामिल किया है और Apple के डिजाइन ने अक्सर अन्य स्मार्टफोन मेकर्स को प्रेरित किया है। उदाहरण के लिए, OnePlus फोन पर अलर्ट स्लाइडर iPhone के बाद आया था। हालांकि, यह भी संभव है कि यह बटन iPhone 15 Pro मॉडल पर पाए जाने वाले एक्शन बटन की तरह काम कर सकता है। ट्वीट में इसे कैमरा बटन होने की ओर संकेत दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung के प्रीमियम फोन पर 38 हजार का महा डिस्काउंट, लपक लो ये शानदार डील
कैमरा सिस्टम से अपग्रेड
पिछले टीजर के बेस पर, नथिंग फोन 3a सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप की सुविधा होने की उम्मीद है, जो फोन 2a और 2a प्लस मॉडल पर देखे गए डुअल कैमरा सिस्टम से अपग्रेड है। यह संभावना है कि ट्रिपल कैमरा सिस्टम प्रो मॉडल के लिए हो सकता है, जबकि रेगुलर फोन 3a में डुअल कैमरा सेटअप बरकरार रह सकता है। हालांकि अभी तक इनमें से किसी की भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस बार बैक पैनल पर एक नया डिजाइन देखने को मिल सकता है जिसमे ग्लिफ लाइट इंटरफेस, जो पहले के नथिंग फोन पर देखे गए एलईडी लाइट सिस्टम का एक अपग्रेड है।
कितनी हो सकती है कीमत
पिछली बार नथिंग फोन 2a की घोषणा 23,999 रुपये में की गई थी, जबकि नथिंग फोन 2a प्लस को 27,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि नए मॉडल की अभी कोई कीमत लीक नहीं हुई है, लेकिन नए मॉडल की कीमत फोन 2a सीरीज की रेंज में होने की उम्मीद है। अगर प्रो डिवाइस की कीमत भी 40 हजार रुपये तक जाती है तो भी ये iPhone के लेटेस्ट iPhone 16 से आधी है जिसे कंपनी ने लगभग 80 हजार में लॉन्च किया था। यानी आपको आईफोन से आधी कीमत पर एक खास कैमरा बटन देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
6 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
7 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
10 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines