45,000 से कम में मिल रहा 85 हजार का ये फोन! क्या सच है Amazon की ये डील?

Nothing Phone Amazon पर सिर्फ 45,000 में लिस्टेड दिखा है। इस फोन पर 35% ज्यादा की छूट मिल रही है। जानें क्या यह ऑफर असली है और देखें फोन के टॉप फीचर्स।

Nothing

Photo Credit: Nothing

विज्ञापन

Nothing ने जुलाई 2025 में अपना नया फ्लैगशिप Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 84,999 रुपये रखी गई थी। इस कीमत ने टेक लवर्स को चौंका दिया था क्योंकि कंपनी ने इसे सीधे Apple iPhone 16, Samsung Galaxy S25 और Google Pixel 10 जैसे बड़े ब्रांड्स के टक्कर का फोन बताया था।

45 हजार में लिस्टेड दिखा फोन

लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद यह फोन अब ऑनलाइन काफी सस्ता दिख रहा है। Amazon पर Nothing Phone 3 (12GB RAM + 256GB Storage) करीब 44,900 रुपये में लिस्टेड है। यानी लॉन्च प्राइस से लगभग 35,000 रुपये कम।

विज्ञापन

ऑफर पर कितना सही?

यहां एक अहम बात ध्यान देने वाली है Amazon पर यह डील किसी थर्ड-पार्टी सेलर के जरिए दिखाई दे रही है, न कि Nothing के आधिकारिक चैनल से। ऐसे में यह ऑफर भले ही आकर्षक लगे, लेकिन इसके असली या नकली होने पर सवाल उठते हैं। इसलिए अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो सबसे सुरक्षित तरीका है कि इसे सिर्फ ऑफिशियल सेलर या ब्रांड की वेबसाइट से ही खरीदें। आइए उसके पहले फोन से स्पेसिफिकेशन देख लेते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Nothing Phone 3 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो जाता है। फोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों के लिए जाना जाता है। इसमें 12GB, 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है

दमदार कैमरा सेटअप

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50MP वाइड सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया है। इस बार Nothing ने अपने सिग्नेचर Glyph Interface को अपग्रेड करके नया Glyph Matrix दिया है, जो फोन को और भी यूनिक बनाता है।

विज्ञापन

Nothing Phone 3 फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है। लेकिन अगर आप इसे ऑनलाइन सस्ते दाम पर खरीदने का सोच रहे हैं, तो हमेशा यह सुनिश्चित करें कि डील ऑफिशियल और असली हो, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ