Nothing Phone 3 Launch Date and Features: नथिंग इस साल मार्च में अपना अगला फ्लैगशिप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि नथिंग फोन 3 मार्च 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। अब, कंपनी ने हाल ही में एक टीजर शेयर किया है, जिसे इसके आने वाले फोन का संकेत माना जा रहा है। एक्स पोस्ट में, कंपनी ने अपनी खास एलईडी लाइट्स की एक झलक दिखाई है। साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि इसका नया इनोवेशन 4 मार्च को आने वाला है, कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि लीक्स में काफी कुछ सामने आया है। चलिए इसके बारे में जानें…
क्या ये नथिंग फोन 3 है या Nothing Phone 3a?
अगर पिछले रिकॉर्ड को देखें तो नथिंग को नथिंग फोन 3a से पहले फोन 3 जारी करना चाहिए। मार्च में फ्लैगशिप लॉन्च करने और 2 साल के बाद सीईओ का बयान संकेत देता है कि यह नथिंग फोन 3 हो सकता है। कंपनी ने 2023 में नथिंग फोन 2 जारी किया और अगले साल फोन 2ए और फोन 2ए प्लस जैसे फॉलो-अप जारी किए। वहीं, अब लग रहा है कि कंपनी फिर से फ्लैगशिप डिवाइस पर आ रही है।
दूसरी ओर, टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि कंपनी इस बार फ्लैगशिप से पहले नथिंग फोन 3a लॉन्च करके टाइमलाइन में बदलाव करेगी। फोन 3a के जल्द लॉन्च होने का एक और संकेत यह है कि टीजर नथिंग फोन 2a के कैमरा पैनल जैसा दिख रहा है। ये फोन अंधेरे में अलग ही लुक देता है। अभी तक किसी और कंपनी में ऐसा बैक डिजाइन नहीं है जो इसे एक अनोखा फोन बना देता है।
Nothing Phone 3 में क्या होगा खास?
नथिंग फोन 3 इस बार बड़े अपग्रेड ला सकता है, क्योंकि ये जुलाई 2023 में फोन 2 के लॉन्च के दो साल बाद आ रहा है। इस बार डिवाइस में सबसे खास नए AI-फीचर्स होंगे और कार्ल पेई की हालिया पोस्ट के कारण एक्ससिटेमेंट फिर से नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि इस बार AI इंटीग्रेशन सीधे नथिंग OS में हो सकता है, जो यूजर्स को उनके होम स्क्रीन के साथ बातचीत करने और डेली अपने कामों को मैनेज करने के तरीके को बदल देगा।
डिवाइस में इस बार एक एप्पल जैसा स्टैंडआउट फीचर यानी एक एक्शन बटन भी मिल सकता है, जो यूजर एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा, जो इसके रेगुलर डिजाइन को बनाए रखेगा। इस बार रेगुलर मॉडल के अलावा, इसके साथ एक प्रो वैरिएंट की शुरुआत होने की उम्मीद है, जो 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले सहित बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ प्रीमियम ग्राहकों को शानदार फीचर्स देगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट! बस आखिरी 4 दिन और
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
6 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
7 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
10 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines