Nothing Phone (2a) Special Edition Discount: स्मार्टफोन मेकर नथिंग ने पिछले महीने भारत में नथिंग फोन (2a) स्पेशल एडिशन की घोषणा की थी। हैंडसेट आज से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे सिंगल 12GB + 256GB वैरिएंट में लिस्ट किया गया है और इसमें रेगुलर ग्लिफ LED के साथ बैक पैनल पर रेड, ब्लू और येलो कलर के एक्सेंट दिए गए हैं। फोन (2a) अपने अनोखे डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर की वजह से मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन फोन है। स्मार्टफोन में डाइमेंशन 7200 प्रो और डुअल 50MP कैमरा भी है। चलिए फोन (2a) के ऑफर, स्पेसिफिकेशन और कीमत जानते हैं।
Nothing Phone (2a) Special Edition की कीमत
इस स्मार्टफोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। खरीदार एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए 1,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 प्रतिशत की छूट दे रही है। इसके अलावा, आप डील को आसान बनाने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
Nothing Phone (2a) Special Edition के स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone (2a) Special Edition में 6.7 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED 120Hz स्क्रीन मिलती है जिसमें 1,300nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। हैंडसेट 4nm MediaTek Dimensity 7200 प्रो प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस Android 14 पर बेस्ड नथिंग OS 2.5 पर चलता है। फोन के साथ कंपनी तीन OS और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। बता दें कि यह एक Special Edition फोन है और इसके जैसा किसी और कंपनी का फोन नहीं है।
Nothing Phone (2a) Special Edition के कैमरा फीचर्स
फोन (2a) में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में पीछे की तरफ 50MP OIS मेन + 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन IP54 रेटेड है, सिक्योर ऑथेंटिकेशन के लिए, हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट मिलता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines