Nothing Phone 2a Discount Offer: नथिंग अगले महीने 4 मार्च को नथिंग फोन 3a सीरीज लॉन्च करने जा रहा है लेकिन अगर आप बजट के अंदर नथिंग का फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इस वक्त इस सीरीज का पुराना नथिंग फोन 2a फ्लिपकार्ट पर 20 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। नए मॉडल के आने से पहले फोन 2a को सस्ते में खरीदने का यह सही टाइम हो सकता है। अगर आप नथिंग फोन पर स्विच करने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर जरूर देख लें। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानें…
Nothing Phone 2a डिस्काउंट ऑफर
नथिंग फोन 2a इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। इस ऑफर के साथ फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो जाती है। यही नहीं आप फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी ले सकते हैं जिससे डिवाइस की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है। पुराने फोन की कंडीशन के हिसाब से आप फोन पर 5 से 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।
Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
नथिंग फोन 2a में 6.7 इंच का 120hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है और यह HDR10+ को सपोर्ट करता है। कहा जा रहा है कि यह 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी मिलता है। डिवाइस में मीडियाटेक 7200 प्रो चिपसेट मिल सकता है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। इस प्रोसेसर को 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
5,000 mAh की बड़ी बैटरी
इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बड़ी बैटरी ऑफर करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन 2a में 50MP का प्राइमरी शूटर और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। डिवाइस IP54 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।
ये भी पढ़ें : गर्मियों से पहले सिर्फ 23990 में यहां मिल रहा है दमदार AC, देखें तीन बेस्ट Deals!
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
5 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
6 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
9 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines