Nothing Phone 2a Price in India: नथिंग फोन 2ए भारत में 5 मार्च यानी कल लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और इवेंट से पहले, फीचर्स और डिजाइन सामने आ गया है। ब्रांड के सीईओ कार्ल पेई ने नथिंग फोन 2ए डिवाइस की भारत में कीमत का खुलासा कर दिया है। कंपनी का कहना है कि फोन भारत में लगभग 25,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा। खास बात यह है कि कई यूजर्स को ऐसा लग रहा था कि फोन 40,000 रुपये से अधिक की कीमत पर लॉन्च होगा लेकिन कंपनी ने कीमत का खुलासा करके सभी को चौंका दिया है, लेकिन यह सटीक कीमत नहीं है और हमें लॉन्च के दिन ही ज्यादा जानकारी मिलेगी।
सस्ते में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
हाल ही में पता चला था कि मिड-रेंज फोन भारत में बना है, जिसका मतलब है कि नथिंग फोन 2ए का मैन्युफैक्चरिंग देश में ही किया जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो आगामी नथिंग फोन (2a) में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले होने वाली है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो प्रोसेसर से लैस होगा या कोई नया प्रोसेसर मिलेगा। पीछे की तरफ, इसमें एक डुअल-कैमरा सेटअप होने वाला है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होगा।
मिलेगा RAM बूस्टर फीचर
सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। डिवाइस 12GB RAM और RAM बूस्टर फीचर के साथ आने की उम्मीद है। एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ये फोन नथिंगओएस 2.5 पर चलने वाला है। स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी ऑफर कर सकता है।
Samsung, Oneplus जैसे ब्रांड को देगा टक्कर
Samsung, Oneplus जैसे ब्रांड मार्केट में अभी कई ऐसे फोन पेश कर रहे हैं जो लगभग 25,000 रुपये की कीमत पर आते हैं। भारत में ये सेगमेंट काफी ज्यादा पॉपुलर है। हाल ही में ओप्पो ने इसी सेगमेंट में एक दमदार फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने OPPO F25 Pro 5G के नाम से पेश किया है। OnePlus Nord CE3 5G भी इसी प्राइस में कई दमदार फीचर ऑफर कर रहा है लेकिन अगर आप एक यूनिक डिजाइन वाला फोन चाहते हैं तो कहीं न कहीं नथिंग ज्यादा बेहतर है। हालांकि 25 हजार के बजट में SAMSUNG Galaxy F54 5G भी एक बेस्ट ऑप्शन है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
13 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines