Nothing Phone 2a Discount offer: नथिंग ने घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह डिवाइस फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन आगामी डिवाइस के स्पेक्स या डिजाइन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। नथिंग अपने अलग डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसी बीच नए मॉडल के लॉन्च से पहले पुराना नथिंग फोन 2a सस्ता हो गया है।
ऑफर्स के साथ अभी नथिंग फोन 2a फ्लिपकार्ट पर ऑफर्स के साथ 20 हजार रुपये से कम कीमत पर मिल रहा है, जो इस डिवाइस को और भी किफायती कीमत पर खरीदने का एक शानदार मौका दे रहा है। चाहे आप अपने मौजूदा फोन को अपग्रेड कर रहे हों या किसी नए ब्रांड पर स्विच कर रहे हों, यह डील इस वक्त 20 हजार के बजट में एक बेस्ट डील लग रही है।
Nothing Phone 2a पर डिस्काउंट
Nothing Phone 2a वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। साथ ही आप SBI या HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके फोन पर 2 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। ज्यादा डिस्काउंट लेने के लिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। जहां से आप पुराने Apple iPhone 11 के एक्सचेंज पर तो 14 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं। iPhone 11 काफी पुराना फोन है जो 2019 में लॉन्च हुआ था।
Nothing Phone 2a के खास Specifications
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नथिंग फोन 2a में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जो HDR10+ को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं यह 120hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। कहा जा रहा है कि यह 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर करता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है। फोन में खास Glyph Light भी मिलती है जो इसे एक ‘चमकीला फोन’ बना देती है जो रात में काफी ज्यादा कूल लगता है।
डिवाइस में मीडियाटेक 7200 प्रो चिपसेट है, जो 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 hr agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
4 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
5 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines