Nothing Phone (2): नथिंग अपने फोन (2) को मार्केट में पेश करने की तैयारी पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि फोन जल्द ही दस्तक दे सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी सटीज लॉन्चिंग डेट सामने नहीं आई है। नथिंग फोन (2) को नथिंग फोन (1) के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर मिलने की संभावना है। लॉन्च से पहले फोन (2) के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक के जरिए सामने आ गए हैं।
हाल के एक टीजर वीडियो देखने से लगता है कि थिंग फोन (2) का डिजाइन फोन (1) के समान होगा। फोन में ग्लास बैक होगा, और इसके फ्रेम मूल मॉडल के समान एल्यूमीनियम से बने हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः पुराने फोन बदलने पर 21,750 रुपये तक की छूट! iQOO Neo 7 5G को बेहद सस्ते में ले जाएं घर
Nothing Phone (2): संभावित स्पेसिफिकेशन
इंटरनेट पर लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि फोन (2) में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.55-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS और दो अन्य सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा और यह 8GB या 12GB LPDDR5 रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
स्मार्टफोन को फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसके साथ स्टीरियो स्पीकर और NFC का भी भी सपोर्ट मिल सकता है। कुल मिलाकर नथिंग फोन (2) भी पुराने मॉडल की तरह धांसू फीचर्स से लैस हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Lava Agni 2 5G की लॉन्च से पहले कीमत लीक, मिलेगा 50MP कैमरा और 44W की चार्जिंग!
Nothing Phone (2): लॉन्चिंग डेट और कीमत
संभावना है कि कंपनी फोन (2) को भारत में 19 जुलाई 2023 को पेश कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये होने की उम्मीद है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है। फोन को दो कलर ऑप्शन ऑप्शन्स ब्लैक और गोल्ड में पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines