55 हजार का Nothing Phone 2 सिर्फ 17,399 रुपये में! जल्दी जान लें क्या है ऑफर्स और डील?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nothing Phone (2) Price Discounts: वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने नथिंग फोन (2) को पिछले महीने जुलाई में लॉन्च किया था, जिसे भारी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।
अगर आप भी ट्रांसपेरेंट फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो इसका टॉप वैरिएंट आपको 55 हजार रुपये से काफी कम कीमत में मिल सकता है। ऑफर्स के जरिए आप फोन को सिर्फ 17,399 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ्लिपकार्ट के माध्यम से नथिंग फोन 2 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। यहां पर नथिंग फोन (2) का टॉप वैरिएंट- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज अलग-अलग ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन (2) की कीमत 59,999 रुपये की जगह 54,999 रुपये है। इसकी कीमत पर सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट के माध्यम से नथिंग फोन 2 को ईएमआई ऑप्शन और कार्ड डिस्काउंट ऑफर के साथ भी बेचा जा रहा है। यहां से अगर पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट छूट मिलेगी। जबकि, कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर फोन लेने के दौरान भी आपको 10% इंस्टेंट छूट का लाभ मिलेगा।
अगर आप बैंक ऑफर का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, लेकिन एक्सचेंज करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन है तो 37,600 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। दरअसल, नथिंग फोन 2 पर 37,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफ दिया जा रहा है।
हालांकि, इतने हजार का डिस्काउंट पाने के लिए ग्राहक को एक ऐसा फोन एक्सचेंज करना पड़ेगा, जिसकी कंडीशन अच्छी और वो लेटेस्ट मॉडल सीरीज में आता हो जिसके बाद ग्राहक को 37600 रुपये तक का फायदा मिल सकता है और इसकी कीमत आपके लिए 17,399 रुपये तक हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: