Nothing Phone 2 Sale Date Price in India: वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने हाल ही में अपना दूसरा नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। नथिंग फोन 2 भारत में 11 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया है जिसकी बिक्री जल्द ही शुरू होने वाली है जबकि, प्री-ऑर्डर के लिए फोन पहले से मार्केट में उपलब्ध है। आइए नथिंग फोन 2 की सेल डेट, कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Nothing Phone (2) Sale Date & Availability
नथिंग फोन (2) को भारत में 21 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फोन फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे से नथिंग फोन 2 की सेल फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी जाएगी।
Nothing Phone (2) Price in India
नथिंग फोन 2 को भारत में तीन कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। जबकि, 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है।
नथिंग फोन (2) के दो कलर ऑप्शन्स- डार्क ग्रे और व्हाइट हैं। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके आपको छूट का लाभ मिल सकता है। अन्य ऑफर्स का खुलासा सेल के दौरान हो सकता है।
Nothing Phone (2) Specifications
बात करें नथिंग फोन 2 के स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में 1,080×2,412 पिक्सल के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले है। इसमें एसजीएस लो ब्लू लाइट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और चडीआर 10+ सर्टिफिकेशन स्क्रीन मिलेगी।
बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित नथिंग ओएस 2.0 पर काम करेगा। ये फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्टेड है। इसमें 2 एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC प्रोसेसर है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Nothing Phone (2) Battery
नथिंग फोन 2 में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W PPS वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसके जरिए केवल 55 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन के साथ 15W Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। बिना केबल के इस फोन को सिर्फ 130 मिनट में चार्ज कर सकते हैं।
Nothing Phone 2 Camera
नथिंग फोन 2 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राथमिक कैमरा है। दूसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है। फोन के फ्रंट में 1/2.74-इंच Sony IMX615 सेंसर के साथ f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का सेल्फी कैमरा है।
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines