Nothing Phone 2 Release Date in India: भारत में नथिंग फोन (1) काफी पसंद किया जाता है, जिसका कारण फोन का सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि फीचर्स भी हैं। पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ नथिंग फोन 1 का अब दूसरा अपग्रेड मॉडल आने की तैयारी में है। सभी को आगामी नथिंग फोन 2 का काफी इंतजार है। इसका डिजाइन या लुक कैसा होगा, इस पर ज्यादातर लोगों की नजरें टिकी हुईं हैं।
ये भी पढ़ेंः Oppo K11x हुआ लॉन्च, बजट फ्रेंडली कीमत के साथ मिले कई शानदार फीचर्स! जानिए
वहीं, नथिंग फोन 2 लॉन्च होने से पहले लीक के जरिए सामने आ चुक है। आने वाले कुछ दिनों में नथिंग फोन (2) पेश कर दिया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही इसके डिजाइन डिटेल्स सामने आ चुके हैं। लीक तस्वीर को देखकर ये तो कहा जा सकता है कि फोन अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में कई गुणा शानदार होने वाला है।
Nothing Phone 2 की पहली तस्वीर आई सामने
नथिंग फोन निर्माता कंपनी के मालिक Carl Pei द्वारा पहले ही नथिंग फोन 2 की कुछ डिटेल्स साझा कर दी गई है। हालांकि, अब फोन के बारे में लीकस्टर्स द्वारा भी कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। डिजिटल क्रिएटर ‘4RMD’ द्वारा नथिंग फोन 2 का एक रेंडर डिजाइन तैयार किया गया है, जिससे पता चल सकता है कि आगामी फोन कैसे दिख सकता है।
नथिंग फोन (1) से अलग मिलेगा कैमरा मॉड्यूल
डिजिटल क्रिएटर द्वारा नथिंग फोन (2) के डिजाइन को लीक किया गया है, जिससे पता चलता है कि नथिंग फोन (1) की तुलना में नथिंग फोन (2) का कैमरा अलग है। इसका कैमरा होरिजॉन्टल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ है, जिसमें प्रीमियम फील देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः Realme 11 Pro 5G Series जल्द होने वाला भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन्स
Carl Pei की ओर नथिंग फोन 2 को लेकर पुष्टी की गई है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा फोन का टेस्ट भी किया गया था जिससे ये पता चलता है कि नथिंग फोन 1 की तुलना में ये अधिक स्पीड वाला स्मार्टफोन है। इसमें रॉ एचडीआर और 60 एफपीएस पर 4K रिकॉर्डिंग जैसी एडवांस कैमरा फीचर्स मिलेंगे। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नथिंग फोन (2) के बारे में काफी कुछ पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
6 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
13 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
14 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines