हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Apple, Samsung छोड़िए! ये प्रीमियम फोन मिल रहा है सस्ते में, फटाफट देखें डील

Nothing Phone 2 Price in India: अगर आप भी इन दिनों प्रीमियम फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले नथिंग का ये डिवाइस जरूर चेक कर लें। ये स्मार्टफोन सस्ते में ही जबरदस्त फीचर ऑफर कर रहा है। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

Nothing Phone 2 Price in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग ने 2024 में भारतीय बाजार में नथिंग फोन (2) को लॉन्च किया था। कंपनी ने डिवाइस को 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। वहीं अब लॉन्च के कुछ महीनों बाद डिवाइस पर फ्लिपकार्ट जबरदस्त छूट दे रहा है। ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर ये फोन अभी 35,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Nothing Phone 2 Price in India  

फ्लिपकार्ट पर इस प्रीमियम फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 35,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये हो गई है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये हो गई है। ये डिस्काउंट ऑफर फिलहाल डार्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन पर देखने को मिल रहा है। डील को और भी शानदार बनाने के लिए आप इसे ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीद सकते हैं जहां आपको एक्स्ट्रा 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : 12GB RAM और 125W फास्ट चार्जिंग के साथ Motorola का तगड़ा फोन लॉन्च

मिल रहा एक्सचेंज ऑफर

आप अन्य बैंक कार्ड से साथ भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। साथ ही आप सीएमएफ चार्जर को फ्लिपकार्ट के कॉम्बो ऑफर के जरिए से 1,997 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक डिवाइस के टॉप वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

Nothing Phone 2 के फीचर्स

हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600nits पीक ब्राइटनेस मिलता है जो 6.7-इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही फोन में गोरिल्ला ग्लास 5-प्रोटेक्टेड मिलता है। फोन 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 सीपीयू और एड्रेनो 730 जीपीयू से लैस है। हालांकि अभी फोन Android 13 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.0 पर चल रहा है लेकिन जल्द ही इसमें Android 14 का अपडेट मिलेगा।

बैटरी और कैमरा भी है जबरदस्त

स्मार्टफोन 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही डिवाइस में 4,700mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा + 50MP अल्ट्रा वाइड रियर और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए, फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी-सी पोर्ट प्रदान करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें