Nothing Phone 2 Launching Today in India: भारत में आज यानी 11 जुलाई को नथिंग फोन 2 लॉन्च किया जाएगा। ये फोन पिछले काफी समय लीक के माध्यम से सुर्खियों में है। नथिंग फोन 2 लॉन्च के लिए तैयार है और इसकी पैकेजिंग की लाइव इमेज ऑनलाइन लीक से सामने आई है। आइए लीक इमेज और स्पेक्स के बारे में जानते हैं।
Nothing Phone 2 की पोस्ट लीक
एक ट्विटर पोस्ट में टिपस्टर TechDocterz ने नथिंग फोन 2 की कुछ व्यावहारिक इमेज शेयर की है। साथ में फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी संकेत दिया है। कुछ फीचर्स के बारे में कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टी कर दी गई है।
Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन्स
नथिंग फोन (2) में 6.7 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले होगा। बताया जा रहा है कि ये फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित होगा। इसमें 4,700mAh की बैटरी होगी। इस फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। ये एंड्रॉइड 13-आधारित नथिंग ओएस 2.0 चलाएगा।
इस फोन के बैक पैनल में 50-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 50-मेगापिक्सल के प्राथमिक सोनी IMX890 सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। नथिंग फोन 2 पारदर्शी रियर केस और घुमावदार किनारों के साथ सफेद और गहरे भूरे रंग में आएगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और एल्यूमीनियम मिड-फ्रेम फीचर्स हैं।
Nothing Phone (2) की कीमत
नथिंग फोन (2) में बेहतर एलईडी लाइटिंग के साथ अपडेटेड ग्लिफ इंटरफेस मिलने की भी बात कही गई है। हालांकि, कंपनी ने नथिंग फोन की कीमत की डिटेल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन पहले ये बताया जा रहा है कि फोन करीब 42 हजार रुपये या 43 हजार रुपये होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 hr agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
4 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
5 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
8 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines